School

स्कूल खुलने के पहले दिन बड़ा हादसा, बच्चों पर गिरा झूला, एक की मौत

523 0

अयोध्या: अयोध्या जिले के थाना पूराकलंदर क्षेत्र के भाईपुर जहीरगंज में स्थित आरएन शिक्षण संस्थान (School) में झूले का पिलर जड़ से उखड़ गया, इस दौरान झूला झूल रहे बच्चों के ऊपर जा गिरा। इस हादसे में कक्षा दो के एक छात्र की मौत हो गई जबकि दो अन्य मासूम घायल हो गए। घटना की खबर लगते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस घटना की खबर लगते ही मौके पर अभिभावकों ने आरोप लगाया है कि झूला बहुत पुराना था साथ ही ठीक से जमीन में गाड़ा नहीं था।

झूले पर बैठे कक्षा 2 के छात्र अमर कुमार वर्मा (8) पुत्र विजय कुमार वर्मा निवासी भाईपुर, कक्षा-3 के समर वर्मा (10) पुत्र संजय वर्मा निवासी भाईपुर व उमंग वर्मा (10) पुत्र कृपाराम वर्मा निवासी भाईपुर घायल हो गए। स्कूल के स्टाफ ने सभी बच्चों को सीएचसी सोहावल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने अमर कुमार वर्मा को मृत घोषित कर दिया।

BSNL लाया धमाकेदार प्लान! एक रिचार्ज से पूरे साल करें मुफ्त कॉलिंग

शेष दोनों छात्रों का इलाज चल रहा है, उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। घटना के बाद स्कूल बंद कर स्टाफ फरार हो गया। विद्यालय के प्रबंधक जगतपाल वर्मा का भी फोन ऑफ हो गया। सीओ अयोध्या डॉ राजेश तिवारी ने बताया तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। शिक्षा अधिकारी तारकेश्वर पांडेय ने बताया कि विद्यालय एक से पांच तक संचालित है, उसकी मान्यता है।

विभाग में जमे बैठे इन अधिकारियों का बड़े पैमाने पर फेरबदल

Related Post

Statue of Lord Laxman at Lucknow airport

राजनाथ सिंह ने लखनऊ एयरपोर्ट पर भगवान लक्ष्मण की प्रतिमा का किया अनावरण

Posted by - February 9, 2023 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) और रक्षामंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) ने गुरूवार को चौधरी चरण…
Neelam Gupta

मिशन शक्ति-5: नीलम गुप्ता ने सैनिटरी पैड उद्यम से लिखी स्वावलंबन की कहानी

Posted by - September 25, 2025 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के नेतृत्व में प्रदेश की महिलाएं मिशन शक्ति (Mission Shakti)  के तहत आज नारी…
CM Yogi

एक बार फिर योगी सरकार ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, पीएम अवार्ड से नवाजा जाएगा यूपी

Posted by - January 17, 2025 0
लखनऊ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने एक बार फिर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के…
CM yogi,UP board

10वीं-12वीं के छात्रों के लिए बड़ी खबर, अब नए पैटर्न से होंगी यूपी बोर्ड परीक्षाएं

Posted by - April 21, 2022 0
लखनऊ: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UP Board of Secondary Education) की हाई स्कूल बोर्ड परीक्षा-2023 में नए पैटर्न से…