Driving

रात में गाड़ी चलाने से पहले रहे सावधान! इन बातों का रखें ध्यान

546 0

नई दिल्ली: अगर आप भी रात में गाड़ी चलाते (Driving) हैं, तो यह खबर आपके लिए खास हो सकती है। रात में ड्राइविंग करते वक्त आपको सतर्क रहने की जरूरत है, छोटी सी गलती के चलते आपको बड़ा खामियाजा भुगतना पड़ सकता है। रात में गाड़ी चलाते वक्त आप गलती नहीं करना चाहते हैं। अगर आप रात में ट्रैवल करते हैं, तो नेचुरल है कि आपको नींद आएगी, ऐसे में आपका सड़कों पर गाड़ी चलाना एक बड़ी समस्या बन सकता है। इसलिए खुद को फ्रेश रखना बेहद जरूरी है। इसके लिए आपको समय-समय पर पानी पीते रहना चाहिए और चेहरे को धुलते रहना चाहिए।

इस दिकत पर अवॉइड करें गाड़ी चलाना

इसके साथ ही अगर आप मेंटली परेशान हैं या अपसेट हैं या आपकी तबीयत ठीक नहीं है, तो उस वक्त आपको रात में गाड़ी चलाना अवॉइड करना चाहिए क्योंकि इससे ना सिर्फ आप अपने लिए बल्कि दूसरे के लिए भी खतरा कर सकते हैं। आपको ड्राइविंग के सारे नियमों का पालन करना चाहिए। रोड पर गाड़ी क्रॉस करते वक्त सारे रुल्स का पालन करना आपके लिए सबसे जरूरी काम है।

गाड़ी करें पहले चेक

आपको खुद के साथ अपनी गाड़ी का भी ध्यान रखना चाहिए, ऐसे में घर या ऑफिस से निकलते वक्त आपको सबसे पहले अपनी गाड़ी को अच्छे से चेक कर लेना चाहिए, क्योंकि रात में अगर गाड़ी में कोई गड़बड़ी होती है, तो जरूरी नहीं कि आपको उस समय ठीक कराने के लिए कोई दुकान खुली मिले।

क्षय रोग की कराएं निःशुल्क जांच कराएं, दो घंटे के अंदर मिलेगी रिपोर्ट

कम स्पीड में करें ड्राइव

साथ ही साथ रात में अक्सर रोड पर ट्रैफिक कम मिलता है और सड़कें खाली रहती हैं। ऐसे में आपको गाड़ी ज्यादा स्पीड में नहीं चलाना चाहिए। हाई स्पीड में गाड़ी चलाना आपके साथ-साथ दूसरे लोगों और जानवरों के लिए बड़ी मुसीबत बन सकती है।

जम्मू से तीर्थयात्रियों के पहले जत्थे को मनोज सिन्हा ने दिखाई हरी झंडी

Related Post

मसाला

 स्वाद में चार गुना बढ़ाने के लिए इन अनोखे भारतीय मसालों का करें इस्तेमाल

Posted by - January 27, 2020 0
लाइफस्टाइल डेस्क। कुछ पकवानों में मसलों का बेहद ही अहम रोल होता हैं। वैसे तो भारतीय खाना बिना मसलों का…
Nitin Gadkari

ऩई दिल्ली: 15 साल पुरानी गाड़ियों पर ग्रीन टैक्स लगाने का प्रस्ताव, हटाए जाएंगे सभी टोल बूथ

Posted by - March 18, 2021 0
ऩई दिल्ली। केंद्र सरकार ने पुरानी गाड़ियों पर ग्रीन टैक्स लगाने का प्रस्ताव दिया है। सरकार चाहती है कि लोग…