Uttarakhand

सावन में दो साल बाद शुरू होगी कांवड़ यात्रा, उत्तराखंड डीजीपी ने की बैठक

506 0

देहरादून: भगवान शिव का प्रिय सावन का महीना 14 जुलाई से शुरू होने वाला है। हिंदू कैलेंडर का यह पांचवां महीना होता है। 14 जुलाई से शुरू होकर 12 अगस्त तक सावन का महीना रहेगा। ऐसी मान्यताएं हैं कि श्रावण मास में भगवान शिव की आराधना करने से मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है। इस सावन के महीने में शिवालय पर भक्तो की काफी भीड़ होती है और कांवड़ यात्रा (Kanwar Yatra) भी निकाली जाती है। उत्तराखंड (Uttarakhand) के डीजीपी ने सावन में होने वाली भीड़ से पहले लोगो की सुरक्षा के लिए कमर कस ली है।

डीजीपी उत्तराखंड अशोक कुमार कांवड़ यात्रा समन्वय के लिए अंतर्राज्यीय बैठक कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, चंडीगढ़ और खुफिया ब्यूरो सहित अधिकारी इसके लिए देहरादून में पुलिस मुख्यालय में मौजूद हैं। अशोक कुमार ने कहा, कांवड़ यात्रा 2 साल बाद हो रही है और इस तरह बड़ी भीड़ की उम्मीद लग रही है। हमने बात की कि भीड़, यातायात और भीड़ को कैसे प्रबंधित किया जाए। 2018-19 में लगभग 3 करोड़ लोग आए थे और हमें इस बार संख्या 4 करोड़ तक जाने की उम्मीद है।

इंग्लैंड के विश्वविजेता कप्तान जल्द कह सकते है क्रिकेट को अलविदा

Related Post

naga saints

हरिद्वार कुंभ 2021 : जूना अखाड़ा के एक हजार नागा संन्यासियों ने ली दीक्षा, खुद का किया श्राद्ध 

Posted by - April 5, 2021 0
हरिद्वार। श्रीपंचदशनाम जूना अखाड़ा (Haridwar Maha Kumbh) में सोमवार को चारों मढ़ियों (चार, सोलह, तेरह और चौदह) में दीक्षित होने…
Pushkar

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री से की शिष्टाचार भेंट, कई मुद्दों पर की बात

Posted by - June 23, 2022 0
नई दिल्ली/देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Pushkar Singh Dhami) ने गुरूवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime…
AK Sharma

कांवड़ मार्गों, शिविरों व पाण्डालों, शिवालयों एवं मंदिरों के आसपास विद्युत आपूर्ति बाधित न हो: एके शर्मा

Posted by - July 8, 2025 0
लखनऊ: श्रावण मास में 11 जुलाई से शुरू होने वाली पवित्र कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की…
CM Dhami

उत्तराखण्ड की विकास यात्रा में सबको सहयोगी बनना होगा: मुख्यमंत्री धामी

Posted by - June 29, 2024 0
देहरादून। मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि उत्तराखण्ड की विकास यात्रा हम सबकी सामूहिक यात्रा है। हम सबको इसमें सहयोगी…