रोहित शेखर

पोस्‍टमार्टम रिपोर्ट : रोहित शेखर की हत्या गला दबाकर हुई, जांच के दायरे में मां, पत्नी और ससुर

1139 0

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत नारायण दत्‍त तिवारी के बेटे रोहित शेखर तिवारी की मौत मामले में सनसनीखेज खुलासा हुआ है। पोस्‍टमार्टम रिपोर्ट में उनकी हत्या होने की बात सामने आई है। पीएम रिपोर्ट के अनुसार रोहित की गला दबाकर हत्‍या की गई थी। दिल्‍ली पुलिस ने इस मामले में आईपीसी की धारा 302 के तहत अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्‍या का केस दर्ज किया है।

शादी के पहले दिन से ही रोहित और उसकी पत्नी के बीच था तनाव : उज्जवला तिवारी

रोहित शेखर तिवारी की मां उज्जवला तिवारी ने बताया कि शादी के पहले दिन से ही रोहित और उसकी पत्नी के बीच तनाव था। यह एक प्रेम विवाह था। फिलहाल दिल्ली क्राइम ब्रांच रोहित शेखर तिवारी की पत्नी से पूछताछ कर रही है।

रोहित शेखर तिवारी मौत की जांच कर रही क्राइम ब्रांच की टीम डिफेंस कॉलोनी स्थित उनके घर पहुंची

रोहित  तिवारी मौत की जांच कर रही क्राइम ब्रांच की टीम डिफेंस कॉलोनी स्थित उनके घर पहुंच गई है। यहां टीम रोहित की मां उज्ज्वला तिवारी, पत्नी और उनके ससुर से पूछताछ कर रही है। बता दें कि रोहित शेखर का बीते 16 अप्रैल को दिल्ली के मैक्स अस्पताल में निधन हो गया था।

ये भी पढ़ें :-भगोड़ा ललित मोदी राहुल को कोर्ट में घसीटेगा, बोला-कांग्रेस ने पांच दशकों तक लूटा 

एनडी तिवारी के बेटे कहलाने के लिए रोहित को  करना पड़ा था लंबे समय तक कानूनी संघर्ष

एनडी तिवारी के बेटे कहलाने के लिए रोहित शेखर को लंबे समय तक कानूनी संघर्ष करना पड़ा था। रोहित ने दावा किया था कि एनडी तिवारी उनके जैविक पिता हैं। उन्हे इसे साबित करने के लिए उन्होंने साल 2008 में कोर्ट में मुकदमा दायर किया था, जिस पर कोर्ट ने डीएनए टेस्ट कराने का आदेश दिया था। पहले तो एनडी तिवारी ने डीएनए टेस्ट के लिए सैंपल देने से इंकार कर दिया था, लेकिन बाद में इसके लिए तैयार हुए। साल 2012 में दिल्ली हाईकोर्ट ने तिवारी की डीएनए रिपोर्ट के रिजल्ट की घोषणा करते हुए कहा था कि नारायण दत्त तिवारी दिल्ली निवासी रोहित शेखर के बायोलॉजिकल पिता हैं।

Related Post

cm yogi

बाराबंकी में केडी सिंह बाबू के निवास को म्यूजियम के रूप में किया जा रहा विकसितः मुख्यमंत्री

Posted by - November 12, 2025 0
लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने तमिलनाडु में होने वाले एफआईएच हॉकी पुरुष जूनियर विश्व कप 2025 की प्रतिष्ठित…
CM Yogi

योगी सरकार के शिक्षा सुधारों को फिर मिली न्यायिक मान्यता

Posted by - July 10, 2025 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों के समेकन अभियान को इलाहाबाद हाईकोर्ट की…
AK Sharma

काला नमक चावल के उत्पादन को बढ़ावा देकर किसानो की आय बढ़ाने का प्रयास किया जाए: एके शर्मा

Posted by - October 27, 2023 0
सिद्धार्थनगर।  प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एवम् सिद्धार्थनगर जनपद के प्रभारी मंत्री  एके शर्मा (AK Sharma)  की अध्यक्षता…
बार ब्रा देखो

राधिका मदान ‘बार ब्रा देखो’ के समर्थन में, बोलीं- गुस्सा आता है जब ब्रा स्ट्रैप के कारण…

Posted by - February 27, 2020 0
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री राधिका मदान का कहना है कि उन्हें उस वक्त बहुत गुस्सा आता है, जब वह देखती हैं…

सबसे लोकप्रिय मुख्यमंत्रियों में 11 में से 9 गैर भाजपा राज्यों के, उद्धव-ममता-स्टालिन टॉप-5 में

Posted by - August 17, 2021 0
सर्वाधिक पॉपुलर 11 मुख्यमंत्रियों के नामों में 9 गैर बीजेपी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के नाम सामने आए हैं।अंग्रेजी न्यूज चैनल…