Love

पाकिस्तानी युवक से महिला टीचर को हुआ प्यार, बॉर्डर पहुंचने से पहले उतरा बुखार

609 0

चंडीगढ़: आज कल अपने देश के लोगो को छोड़ कर दूसरे देश के लोगो से प्यार करने का नशा ज्यादा चढ़ गया है। इस बार मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) की एक युवती को सोशल मीडिया पर पाकिस्तानी (Pakistani) युवक से प्रेम हो गया। युवती पर इश्क (Love) का नशा इस कदर चढ़ा की वह सरहद पार जाने के लिए निकल पड़ी। अमृतसर में अटारी बॉडर्र पर पहुंच गई। अपने प्रेमी से मिलने के लिए युवती ने पक्की योजना बना ली थी। उसके पास पाकिस्तान जाने के लिए वीजा और पासपोर्ट भी था।

युवती के परिजनों को उसके पाकिस्तान चले जाने का अंदेशा था, इसलिए उन्होंने पहले ही युवती के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी करवा रखा था। युवती जैसे ही 23 जून को अटारी पहुंची उतो से पाकिस्तान जाने से पहले ही पुलिस ने रोक लिया। बीते शनिवार को सारी कागजी कार्रवाई करने के बाद युवती को एमपी पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।

PGI में भर्ती नंदी ने पत्नी के साथ तस्वीर शेयर कर लिखा भावुक पोस्ट

सोशल मीडिया पर कराची के दिलशाद नाम के युवक से 24 वर्षीय फिजा खान लंबे समय से चैटिंग कर रही थी। इस बीच एकदूसरे को अच्छी तरह जान लेने के बाद दोनों में इश्क हो गया। दोनों ने निकाह करने का फैसला किया। दिलशाद ने उसे वीजा दिलाने के लिए मदद की, फिजा रीवा के एक स्कूल में टीचर है। रोजमर्रा की तरह एक दिन वह स्कूल पढ़ाने की बात कहकर घर से निकली लेकिन वापस नहीं लौटी। परिजन उसे चार दिन तक इधर-उधर तलाश करते रहे। जब वह नहीं लौटी तो 14 जून को उसके लापता होने की शिकायत पुलिस में दर्ज करवाई गई।

तेज रफ्तार से चल रही योगी सरकार की तबादला एक्सप्रेस, 11 IPS अफसर बदले

Related Post

CM Dhami

धामी ने चेन्नई स्थित पार्थसारथी भगवान के दर्शन कर की पूजा अर्चना

Posted by - October 26, 2023 0
देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने गुरुवार को ट्रिप्लीकेन, चेन्नई में स्थित भगवान विष्णु के अलौकिक…
CM Vishnudev Sai

नन्हीं बच्ची इनाया के साथ आत्मीय पल को मुख्यमंत्री साय ने किया साझा

Posted by - May 18, 2024 0
रायपुर। ओडिशा प्रवास से रायपुर लौटने के बाद शुक्रवार शाम मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (CM Vishnudev Sai) की पुलिस ग्राउंड हेलीपैड…