SBI

बैंक की असिस्टेंट मैनेजर ने सुसाइड नोट लिखकर की आत्महत्या, पेट में था बच्चा

534 0

गोंडा: यूपी के गोंडा (Gonda) शहर के कोतवाली क्षेत्र के सर्कुलर रोड की रहने वाली भारतीय स्टेट बैंक (SBI) की मुख्य शाखा की सहायक प्रबंधक ऋचा पांडेय (29) ने 22 जून की सुबह अपने घर के एक कमरे में आत्महत्या कर जीवन लीला समाप्त कर ली। ऋचा पांडेय (29) के परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे तो वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

असिस्टेंट मैनेजर के पद पर तैनात ऋचा पांडेय का परिषदीय विद्यालय में शिक्षक के पद पर तैनात निखिलेश उर्फ सूरज शुक्ल के साथ सब कुछ ठीक चल रहा था। हंसती-खेलती जिंदगी में एक प्यारा सा बेटा भी था और एक नन्हा मेहमान भी आने वाला था। लेकिन इनकी जिंदगी में कहर टूट पड़ा और गर्भवती ऋचा पांडेय ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। (SBI) की मुख्य शाखा में असिस्टेंट मैनेजर के पद पर तैनात ऋचा पांडेय की एक सहेली की मां सरस्वती देवी के फिक्स्ड डिपॉजिट का भुगतान गलत तरीके से हो गया। सहेली यामिका पर भरोसा करके 83 हजार का भुगतान दूसरे खाते में कर दिया और फिर यही भुगतान उसकी जान का दुश्मन बन गया।

अस्पताल में इलाज कराने आया मरीज टेरेस पर किनारे बैठा

जब बैंक के अधिकारियों को इसकी जानकारी हुई तो मुख्यालय लखनऊ से एक जांच टीम गठित हुई। जांच से परेशान होकर ऋचा पांडेय ने बीते 22 जून की सुबह ऋचा पांडेय ने अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली और एक सुसाइड नोट कमरे में छोड़ गई। सुसाइड नोट में उसने जिक्र है कि उसकी मौत का कारण उसकी सहेली, बैंक कर्मचारी हैं। सुसाइड नोट के मुताबिक बैंक अधिकारी लगातार ऋचा पांडे को परेशान कर रहे थे और इसी आधार पर उसको ब्लैकमेल कर पैसे की डिमांड भी की जा रही थी।

गर्भपात के अधिकार को अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने किया समाप्त

Related Post

PM Modi reached Ayodhya airport

रामनगरी पहुंचे पीएम मोदी, मुख्यमंत्री और राज्यपाल ने किया स्वागत

Posted by - December 30, 2023 0
अयोध्या। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) अयोध्या नगरी पहुंच गए हैं। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी…
Charging Station

उप्र में बड़े पैमाने पर बनेंगे इलेक्ट्रिकल व्हीकल्स के चार्जिंग स्टेशन

Posted by - April 12, 2023 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश को इलेक्ट्रिकल व्हीकल्स के क्षेत्र में लीडर बनाने के लिए योगी सरकार ने ईवी नीति के तहत…
Keshav Prasad Maurya

यूपीएससी परीक्षा में शामली की बेटी आस्था जैन ने फहराया परचम, केशव प्रसाद मौर्य ने दी बधाई

Posted by - March 6, 2026 0
लखनऊ: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा आयोजित सिविल सेवा परीक्षा के परिणाम घोषित होने के साथ ही उत्तर प्रदेश…