Facebook friend

फेसबुक फ्रेंड से पत्नी न बढ़ाए नजदीकियां, नहीं तो पति करेगा ये डरावना काम

687 0

आगरा: यूपी के आगरा (Agra) में ताजगंज में ओम श्री प्लेटिनम अपार्टमेंट की चौथी मंजिल पर रहने वाली 30 वर्षीय फैशन और फूड ब्लॉगर रितिका सिंह के हाथ बांधकर पति ने नीचे फेंक दिया, नीचे गिरते ही उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पति आकाश गौतम को छोड़कर रितिका अपने फेसबुक फ्रेंड (Facebook friend) विपुल अग्रवाल के साथ पिछले तीन साल से लिव इन में रह रही थी। इस मामले में पुलिस ने पति आकाश गौतम और उसके साथ दो महिलाओं के अलावा रितिका के फेसबुक फ्रेंड (Facebook friend) को भी हिरासत में ले लिया है।

पुलिस ने बताया कि ओम श्री प्लेटिनम अपार्टमेंट में रहने वालों लोगों ने इस घटना की सूचना दी तो थाना ताजगंज पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक महिला की पहचान रितिका के रूप में हुई है, जो अपने फेसबुक फ्रेंड विपुल अग्रवाल के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रह रही थी। उन्होंने बताया कि विपुल का पत्नी से तलाक का मुकदमा लंबित है।

बॉलीवुड इंडस्ट्री में 30 साल पूरे होने पर शाहरुख खान ने दी Pathaan की ट्रीट

उन्होंने बताया कि शुक्रवार को दोपहर 12 बजे के आसपास उनके फ्लैट पर तीन युवक और दो महिलाएं आईं थी। उन्होंने बताया कि अपार्टमेंट के लोगों ने कुछ गिरने की आवाज सुनी और बाहर निकले तो महिला को नीचे खून में सना देखा। ओम श्री प्लेटिनम अपार्टमेंट में रहने वालों लोगों ने पुलिस को इसकी जानकारी दी। इस वारदात में कथित रूप से शामिल दो महिलाओं सुनीता और सुशीला के साथ पति आकाश गौतम व विपुल को भी पुलिस ने हिरासत में ले लिया है और इन लोगों से पूछताछ की जा रही है।

असम में बाढ़ से सुधर रहे हालात लेकिन 33 लाख से अधिक हुए प्रभावित

 

Related Post

PM Modi

राष्ट्र प्रेरणा स्थल विचार और सेवा का प्रतीकः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

Posted by - December 25, 2025 0
लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Modi) ने गुरुवार को यहां डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय और अटल बिहारी…
CM Yogi inaugurated the Gorakhpur Book Festival

सीएम योगी की बच्चों से अपील- स्मार्टफोन की जगह अच्छी पुस्तकों में करें अपने समय का निवेश

Posted by - November 1, 2025 0
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने शनिवार को दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय (डीडीयू) परिसर में आयोजित गोरखपुर पुस्तक महोत्सव…
Electricity

सीएम योगी के नेतृत्व में ऊर्जा प्रबंधन के क्षेत्र में यूपी बना अन्य राज्यों के लिए उदाहरण

Posted by - November 23, 2025 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने लगातार छठे वर्ष बिजली दरों (Electricity Rates) में कोई बढ़ोतरी न करके देश के सामने…