CM Dhami

सीएम धामी ने केंद्रीय पर्यटन मंत्री किशन रेड्डी से की शिष्टाचार भेंट

431 0

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने नई दिल्ली में केंद्रीय पर्यटन मंत्री किशन रेड्डी (Kishan Reddy) से शिष्टाचार भेंट की। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने केंद्रीय पर्यटन मंत्री से उत्तराखण्ड राज्य के कुमाऊं मण्डल में एक विरासत सर्किट विकसित करने और गढवाल मण्डल में ऋषिकेश को एक अन्तर्राष्ट्रीय/आईकोनिक पर्यटक गन्तव्य के रूप में विकसित किये जाने के लिए भारत सरकार से विशेष पैकेज के रूप में वित्त पोषण हेतु सैद्धान्तिक स्वीकृति प्रदान करने का अनुरोध किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के

कुमाऊं मण्डल में पिथौरागढ़, चम्पावत में प्रागैतिहासिक धार्मिक गुफाओं का विकास, नैनीताल में कैंची धाम, अल्मोड़ा में विरासत सर्किट, निर्बाध कनेक्टिविटी हेतु हैलीपोर्ट्स, ओम पर्वत सर्किट, होम स्टे का विकास, पर्यटक कस्बों का विकास एवं ऐतिहासिक विरासत स्थलों के विकास का प्रस्ताव तैयार किया गया है।

FIFA World Cup 2022: रोमांस करने पर 7 साल की जेल, पति-पत्नी को मिली छूट

मुख्यमंत्री ने कहा कि गंगा नदी के तट पर अवस्थित ऋषिकेश अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर योगनगरी के रूप में विश्व विख्यात है। ऋषिकेश की पर्यटन क्षमता एवं आकर्षणों को बढ़ाने के लिए इसे अंतर्राष्ट्रीय टूरिस्ट डेस्टीनेशन के रूप में विकसित किये जाने की भी योजना है। इन दोनों परियोजनाओं के विकास से राज्य के पर्यटन विकास को नया आयाम मिलेगा। मुख्यमंत्री ने उपरोक्त दोनों योजनाओं को भारत सरकार से विशेष पैकेज के रूप में वित्त पोषण हेतु सैद्धान्तिक स्वीकृति प्रदान करने के लिए केंद्रीय पर्यटन मंत्री से अनुरोध किया।

गोल्ड स्मगलिंग केस: ईडी ने स्वप्ना से करीब छह घंटे फिर की पूछताछ

Related Post

CM Dhami

भ्रष्टाचार की शिकायत पर होगी सघन जांच, दोषियों पर कठोर कार्रवाई : मुख्यमंत्री

Posted by - March 28, 2025 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर धामी (CM Dhami) ने शुक्रवार को सीएम आवास में 1064 हेल्पलाइन की बैठक के दौरान अफसरों को…
CM Dhami

विकास और विरासत के बल पर केदारनाथ सीट पर जीतेगी भाजपा: मुख्यमंत्री

Posted by - October 28, 2024 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने उखीमठ-रुद्रप्रयाग पहुंचकर केदारनाथ विधानसभा उपचुनाव में भाजपा उम्मीदवार आशा नौटियाल का नामांकन…
CM Dhami

सतत् विकास के लक्ष्यों को प्राप्त करने में देश का अग्रणी राज्य बनकर उभरा है उत्तराखंड: धामी

Posted by - May 19, 2025 0
देहारादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने सोमवार को सचिवालय में 16वें वित्त आयोग के अध्यक्ष डॉ. अरविंद पनगढ़िया…
CM Dhami

विकसित भारत के लिए विकसित उत्तराखंड” के मंत्र पर चल रहा उत्तराखंड – मुख्यमंत्री

Posted by - November 9, 2025 0
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने राज्य स्थापना दिवस (Uttarakhand Foundation Day) रजत जयंती पर्व की बधाई देने के…