PM Modi

राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने पीएम मोदी से की मुलाकात

458 0

दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) से राष्ट्रपति पद के लिए राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) ने गुरुवार को मुलाकात की। प्रधानमंत्री मोदी ने खुद एक ट्वीट कर यह जानकारी दी। उन्होंने इस मुलाकात की तस्वीरें साझा कीं। पीएम मोदी (PM Modi) ने कहा, ‘‘द्रौपदी मुर्मू जी से मुलाकात की। राष्ट्रपति पद के लिए उनकी उम्मीदवारी का देश भर में और समाज के सभी वर्गों द्वारा सराहना की जा रही है।

NDA की तरफ से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार घोषित किए जाने के बाद द्रौपदी मुर्मू (64) आज दिल्ली पहुंचीं। शुक्रवार को द्रौपदी मुर्मू प्रधानमंत्री मोदी और पार्टी के शीर्ष नेताओं की मौजूदगी में नामांकन पत्र दाखिल करेंगी। राष्ट्रपति पद के लिए मतदान 18 जुलाई को होगा। वर्तमान राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का कार्यकाल 24 जुलाई को समाप्त हो रहा है।

राघव चड्ढा का बयान- एक भाजपा थी अटल बिहारी वाजपेयी साहब की…

सीएम योगी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

Related Post

Viksit UP

विकसित यूपी @2047: आमजन की आवाज से बन रहा विकास का रोडमैप

Posted by - September 19, 2025 0
लखनऊ: योगी सरकार द्वारा संचालित ‘समर्थ उत्तर प्रदेश–विकसित उत्तर प्रदेश @2047’ अभियान (Samarth UP-Viksit UP) निरंतर जनभागीदारी और सुझावों के…
AK Sharma

मोदी के नेतृत्व में देश सभी क्षेत्रों में बन रहा है आत्मनिर्भर: एके शर्मा

Posted by - June 11, 2023 0
लखनऊ/लखीमपुर खीरी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) के नेतृत्व में केंद्र सरकार के सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण के 09…
CM Dhami

सीएम धामी और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने पार्टी स्थापना दिवस पर किया ध्वजारोहण

Posted by - April 6, 2023 0
देहरादून। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अपने 43 वें स्थापना दिवस (BJP Foundation Day) को राज्य भर में मना रही है।…