अखिलेश यादव

अखिलेश यादव बोले-बीजेपी और पीएम नरेंद्र मोदी बताएं कि कहां हैं अच्छे दिन ?

1092 0

आजमगढ़। यूपी के आजमगढ़ लोकसभा सीट से नामांकन दाखिल करने के बाद समाजवादी पार्टी के अध्‍यक्ष अखिलेश यादव ने पीएम नरेंद्र मोदी और मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ पर जमकर हमला बोला। यादव ने कहा कि बीजेपी और पीएम नरेंद्र मोदी बताएं कि अच्छे दिन कहां हैं? हम सबके पास गाड़ी है जाकर ढूंढ लेंगे। अगर मोदी चाय वाले हैं तो हम भी दूधवाले हैं। बिना दूध के चाय नहीं बन सकती।

जनता जागरूक हो गई, वोटों की बारिश आगे भी  समाजवादी धरती आजमगढ़ पर भी होगी

अखिलेश यादव एक विशाल काफिले के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचे। इसके बाद उन्होंने मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय में जाकर अपना नामांकन दाखिल किया। उन्होंने इस दौरान पत्रकारों से कहा कि जनता जागरूक हो गई है। इसलिए पहले और दूसरे चरण के मतदान में वोटों की बारिश हो रही है। इसी तरह से वोटों की बारिश आगे भी होगी। यह बारिश समाजवादी धरती आजमगढ़ पर भी होगी।

ये भी पढ़ें :-लोकसभा चुनाव 2019 : यूपी में तीन बजे तक 50.39 प्रतिशत मतदान

आजमगढ़ में सपा-बसपा द्वारा किए गए कामों के आधार पर गठबंधन जीतेगा

अखिलेश ने कहा कि मुझे उम्मीद है कि आजमगढ़ में सपा-बसपा द्वारा किए गए कामों के आधार पर गठबंधन जीतेगा। भाजपा को बताना पड़ेगा कि उन्होंने देश और प्रदेश में क्या काम किया है? भाजपा को पांच सालों का नहीं, बल्कि सात सालों का हिसाब देना होगा। आजमगढ़ में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए अखिलेश यादव ने सीएम योगी आदित्‍यनाथ को ‘ठोकीदार’ बताया। अखिलेश ने कहा कि योगी ने पुलिस को ठोकने के लिए कहा तो पुलिस ने आम आदमी को ठोक दिया। बाद में जनता ने पुलिस को भी ठोक दिया। एसपी अध्‍यक्ष ने कहा कि जब लखनऊ वाले ‘ठोकीदार’ चले जाएंगे तब अधिकारी सीएम आवास से चिलम तलाश कर लाएंगे।’

ये भी पढ़ें :-लोकसभा चुनाव : बिहार की पांच सीटों पर अपरान्ह एक बजे तक 31 प्रतिशत वोटिंग

अखिलेश बोले हमारा और आजमगढ़ का प्‍यार का रिश्‍ता

अखिलेश यादव ने कहा कि नेताजी और हमारे लिए अगर इटावा एक घर है तो दूसरा घर आजमगढ़ है। जब मुझे राजनीति समझ नहीं आती थी तब भी मुझे यहां आने का मौका मिला। आपका स्नेह, प्रेम और लगाव ही हमें खींचकर आजमगढ़ लाया है। यहां की धरती से राहुल सांकृत्यायन ने निकलकर देश-दुनिया में संदेश देने का काम किया। हमारा और आजमगढ़ का प्‍यार का रिश्‍ता है।

एसपी-बीएसपी गठबंधन पर अखिलेश ने कहा कि यह महागठबंधन महापरिवर्तन वाला

एसपी-बीएसपी गठबंधन पर अखिलेश ने कहा कि यह महागठबंधन महापरिवर्तन वाला है। बीजेपी का 38 दलों से गठबंधन है। न जाने यह कौन सी महामिलावट है। गठबंधन के बाद बीजेपी तय नहीं कर पा रही है कि किस रास्‍ते जाएं। यह चुनाव देश के परिवर्तन का है। इसमें नया पीएम चुना जाएगा। नया प्रधानमंत्री नया देश बना सकता है। यह चुनाव संविधान और उससे मिले अधिकारों को बचाने का चुनाव है। जब चौकीदार हट रहे हैं तो ठोकीदार भी हटेंगे।

ये भी पढ़ें :-लखनऊ : गठबंधन उम्मीदवार पूनम सिन्हा के रोड में कांग्रेस प्रत्याशी ने किया प्रचार 

अखिलेश ने पीएम मोदी ने ऐसे सपने दिखाए जो कभी पूरे नहीं हो सकते

अखिलेश ने पीएम मोदी ने ऐसे सपने दिखाए जो कभी पूरे नहीं हो सकते हैं। अच्‍छे दिन का पता नहीं और नौकरी का वादा किया था, लेकिन उसमें चोरी हो गई। यह पहली सरकार है जो अपने वादों की चोरी करती है। उन्‍होंने कहा कि बीजेपी की बात शौचालय से शुरू होकर शौचालय तक खत्‍म हो जाती है।

बीएसपी महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा ने कहा कि वोटों की बारिश ने विपक्षियों के तंबू उखाड़कर फेंक दिए

बीएसपी महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा ने कहा कि जिस दिन एसपी-बीएसपी का गठबंधन हुआ उसी दिन हमने विकास विरोधी पार्टियों को बाहर का रास्ता दिखाने का निश्चय किया। वोटों की बारिश ने विपक्षियों के तंबू उखाड़कर फेंक दिए हैं। अब हम जब साथ आ चुके हैं तो इतिहास बनाने का काम करना है। अखिलेश के नामांकन के दौरान प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम और महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष अबू आसिम आजमी मौजूद रहे। अखिलेश यादव का मुकाबला बीजेपी के प्रत्‍याशी और भोजपुरी फिल्‍मों के सुपरस्‍टार दिनेश लाल यादव ऊर्फ निरहुआ से होगा।

Related Post

बबीता फोगाट बोलीं- मैं जायरा वसीम नहीं

जमातियों से मिल रही धमकी पर भड़कीं बबीता फोगाट, बोलीं- मैं जायरा वसीम नहीं

Posted by - April 17, 2020 0
नई दिल्‍ली। 2014 की कॉमनवेल्‍थ गोल्‍ड मेडलिस्‍ट पहलवान बबीता फोगाट पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर ट्रोलर्स के निशाने…
Rajkumar Rawat

Nikay Chunav: खारे पानी तथा बंदरों की समस्याओं से कराया जाएगा मुक्त: राजकुमार रावत

Posted by - April 23, 2023 0
मथुरा। नगर निगम मथुरा वृंदावन मेयर पद के कांग्रेस के प्रत्याशी राजकुमार रावत (Rajkumar Rawat) ने बताया कि वह जनता…
cm yogi

अब सीमाओं की तरफ टेढ़ी नजर करने वालों को कड़ा जवाब देने का साहस रखता है भारत : योगी

Posted by - December 22, 2021 0
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) बुधवार को यहां आजादी का अमृत महोत्सव श्रृंखला के तहत केडी सिंह बाबू स्टेडियम में…