निर्वाचन आयोग

कांग्रेस के ‘चौकीदार चोर है’ विज्ञापन पर चुनाव आयोग ने लगाई ब्रेक

975 0

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने कांग्रेस के ‘चौकीदार चोर है’ विज्ञापन को निरस्त कर दिया है। इसके साथ ही उसके प्रसारण पर रोक के आदेश जारी किए हैं। संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी राजेश कौल ने राज्य के सभी जिलाधिकारियों से बुधवार को एक आदेश जारी कर कहा  है कि लोकसभा चुनाव के लिए भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस द्वारा प्रसारित किए जा रहे विज्ञापन ‘चौकीदार चोर है’ को राज्य मीडिया प्रमाणन तथा अनुवीक्षण समिति द्वारा निरस्त किया गया है। लिहाजा इसके प्रसारण पर रोक लगाई जाए।

ये भी पढ़ें :-लोकसभा चुनाव 2019 के दूसरे चरण में राहुल, शाह ने वोट डालने की अपील 

भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस के ‘चौकीदार चोर है’ विज्ञापन को लेकर जताया था ऐतराज

बता दें कि भारतीय जनता पार्टी की ओर से कांग्रेस के ‘चौकीदार चोर है’ विज्ञापन को लेकर ऐतराज जताते हुए मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के कार्यालय में अपील की गई थी। इस शिकायत में कहा गया था कि यह विज्ञापन अपमानजनक, बदनाम करने वाला और आपत्तिजनक है। यह भारत निर्वाचन आयोग द्वारा गठित विशेषज्ञों की मीडिया प्रमाणन एवं अनुवीक्षण समिति से बिना किसी अनुमति के प्रसारित हो रहा है।

ये भी पढ़ें :-लोकसभा चुनाव 2019 : यूपी में 11 बजे तक 24.31 प्रतिशत मतदान 

आयोग द्वारा तय मानकों के आधार पर कांग्रेस के विरुद्घ तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए जाने के साथ नोटिस जारी किया

भाजपा की शिकायत और फिर की गई अपील के बाद मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी वी एल कांताराव ने विज्ञापन के प्रसारण पर रोक लगाने के निर्देश दिए। कांताराव ने अपने आदेश में कहा कि आयोग द्वारा तय मानकों के आधार पर कांग्रेस के विरुद्घ तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए जाने के साथ नोटिस जारी किया गया है। इसके साथ ही कांग्रेस से कहा गया है कि वह इस विज्ञापन को किसी भी माध्यम से प्रसारित न कराए और इन विज्ञापनों की प्रति कार्यालय में जमा कराएं।

Related Post

Ban on use of plastic bottles in government offices

सरकारी कार्यालयों में प्लास्टिक बोतलों के इस्तेमाल और कागज के दुरुपयोग पर लगी रोक

Posted by - February 28, 2023 0
लखनऊ। सिंगल यूज प्लास्टिक (Single Use Plastic) के इस्तेमाल और कागज की बर्बादी को लेकर प्रदेश की योगी सरकार (Yogi…
DINESH SHARMA

यू पी में जल्द होगी राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 लागू

Posted by - February 5, 2021 0
उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के क्रियान्वयन के लिए…