Bangal Election

लोकसभा चुनाव 2019 : यूपी में 11 बजे तक 24.31 प्रतिशत मतदान

1027 0

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव 2019 के दूसरे चरण के तहत आठ सीटों पर जारी मतदान है।  प्रदेश में 11 बजे तक 24.31 प्रतिशत मतदान हुआ है। कड़ी धूप में अपनी बारी का इंतजार कर रहे अन्य मतदाता वोट डालने के लिए उत्सुक नजर आए।

जानें किन-किन सीटों पर कितना फीसदी हुआ अब तक मतदान

संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी रमेश चन्द्र राय के बताया कि नगीना में 23.78 प्रतिशत, अमरोहा में 24.64 प्रतिशत, बुलंदशहर में 24.94 प्रतिशत, अलीगढ़ में 23 प्रतिशत, हाथरस में 25.93 प्रतिशत, मथुरा में 23.71 प्रतिशत, आगरा में 25 प्रतिशत, फतेहपुर सीकरी में 23.47 प्रतिशत मतदान हुआ है।

ये भी पढ़ें :-लखनऊ : महागठबंधन की उम्मीदवार पूनम सिन्हा ने किया नामांकन 

फतेहपुर सीकरी लोकसभा सीट के थाना शमसाबाद के नगला शादी गांव में ग्रामीणों ने मतदान का कर दिया बहिष्कार

वहीं, फतेहपुर सीकरी लोकसभा सीट के थाना शमसाबाद के नगला शादी गांव में ग्रामीणों ने मतदान का बहिष्कार कर दिया है। बूथ नंबर 166 पर मतदान शुरू होने के दो घंटे बाद भी मात्र दो वोट ही डाले गए। मामला समाने आते ही चुनाव आयोग भी हरकत में आ गया है। जिला प्रशासन ने मौके पर एसीएम को भेजा है।

बिजनौर के नगीना लोकसभा सीट के गजुपुरा के लोगों ने भी चुनाव का किया बहिष्कार

बिजनौर के नगीना लोकसभा सीट के गजुपुरा के लोगों ने भी चुनाव का बहिष्कार कर दिया है। उनका कहना है कि इस गांव में 525 से ज्यादा मतदाता हैं, फिर भी मतदान केंद्र को यहां से हटाकर रसूलपुर इम्मा कर दिया गया है। इसे लेकर वे अपनी नाराजगी जता रहे हैं। अन्य जानकारी के अनुसार हाथरस के सिकंदराराऊ में पोलिंग पार्टी को लेकर पहुंची बस के परिचालक की हार्ट अटैक से मौत हो गई।

ये भी पढ़ें :-साध्वी प्रज्ञा ठाकुर 23 अप्रैल को भोपाल में नामांकन दाखिल करेंगी 

बुलंदशहर में मतदान को लेकर महिलाओं में काफी जागरूकता , युवती ने विदाई से पहले मतदान किया

बुलंदशहर में आज मतदान को लेकर महिलाओं में काफी जागरूकता देखी गई। यहां के छतारी के गांव बैरमनगर में कल रात एक युवती का विवाह हुआ था। आज सुबह उसने विदाई से पहले मतदान किया। इसी तरह अनूप शहर के गांव रूपबास की बूथ पर शादी से एक दिन पहले तनु पुत्री बृजमोहन शर्मा आज कंगना बांधे मतदान करने आई। बतातें चलें कि लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में प्रदेश की आठ सीटों पर मतदान जारी है। नगीना, अमरोहा, बुलंदशहर, अलीगढ़, हाथरस, मथुरा, आगरा और फतेहपुर सीकरी में आज मतदान हो रहा है।

Related Post

Mahakumbh

महाकुंभ क्षेत्र में बिजली व्यवस्था को नया स्वरूप दे रही है योगी सरकार

Posted by - September 22, 2024 0
प्रयागराज। प्रयागराज में महाकुंभ-2025 (Mahakumbh) के आयोजन को लेकर युद्ध स्तर पर तैयारियां चल रही हैं। योगी सरकार की मंशा…
AK Sharma

विद्युत उपभोक्ता केवाईसी कराएं, विद्युत सेवाओं को सरल बनाएं: एके शर्मा

Posted by - January 30, 2023 0
लखनऊ। प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री  एके शर्मा (AK Sharma) ने टेक्नोलॉजी का उपयोग कर विद्युत उपभोक्ताओं को…
CM Yogi

सीएम योगी का सख्त निर्देश, गणतंत्र दिवस के मौके पर विद्वेष फैलाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई

Posted by - January 25, 2024 0
लखनऊ। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने कहा कि 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस (Republic Day) के…
CM Yogi

सीएम योगी और राज्यपाल ने पुष्प एवं शाकभाजी प्रदर्शनी का किया शुभारंभ

Posted by - February 17, 2023 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) और राज्यपाल आनंदी बेन पटेल (Anandiben Patel) ने शुक्रवार को राजभवन प्रांगण में शुक्रवार…