साध्वी प्रज्ञा ठाकुर

साध्वी प्रज्ञा ठाकुर 23 अप्रैल को भोपाल में नामांकन दाखिल करेंगी

940 0

भोपाल। मध्य प्रदेश के भोपाल संसदीय क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की ओर से घोषित उम्मीदवार साध्वी प्रज्ञा ठाकुर 23 अप्रैल को नामांकन दाखिल करेंगी। इस सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी व मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह से सीधा मुकाबला होगा।

साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने उम्मीदवार घोषित किए जाने के बाद प्रचार शुरू  किया

ठाकुर ने गुरुवार को संवाददाताओं को बताया कि उम्मीदवार घोषित किए जाने के बाद उन्होंने प्रचार शुरू कर दिया है। उन्होंने बुधवार को उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में पूजा अर्चना की और वह अपना नामांकन 23 अप्रैल को भरेंगी। उनकी कोशिश हर क्षेत्र के मतदाताओं तक पहुंचने की होगी।

ये भी पढ़ें :-लखनऊ : महागठबंधन की उम्मीदवार पूनम सिन्हा ने किया नामांकन

कांग्रेस उम्मीदवार व पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह 20 अप्रैल को करेंगे नामांकन

बता दें कि प्रज्ञा ठाकुर ने बुधवार को भाजपा की सदस्यता ली थी और उसके बाद पार्टी ने भोपाल से उन्हें उम्मीदवार बनाया। प्रज्ञा का भोपाल में मुकाबला कांग्रेस उम्मीदवार व पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह से है। सिंह 20 अप्रैल को नामांकन भरने वाले हैं। बताते चलें कि साध्वी प्रज्ञा सितंबर 2008 में हुए मालेगांव विस्फोट मामले में आरोपी हैं। इस विस्फोट में सात लोगों की मौत हो गई थी। प्रज्ञा इस मामले में नौ साल जेल में थीं और फिलहाल वह जमानत पर हैं।

Related Post

अमित शाह का वार

अमित शाह का वार, सर्जिकल स्ट्राइक के बाद पाक पीएम और राहुल बाबा का चेहरा हुआ एक समान

Posted by - April 3, 2019 0
उत्तरकाशी। राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह आज उत्तरकाशी में गरजे हैं। उत्तराखंड के उत्तरकाशी में AFSPA के मुद्दे पर कांग्रेस पर हमला…
Swachh Ghar

155 घंटे का नॉन-स्टॉप महासफाई अभियान: प्रत्येक वार्ड के 03 घरों को मिला ‘स्वच्छ घर’ सम्मान

Posted by - September 27, 2024 0
लखनऊ। स्वच्छता के प्रणेता राष्ट्रपिता महात्मा गांधी “बापू” की 155 वी जयंती पर स्वच्छांजलि देने के लिए प्रदेश के सभी…