गणेश चतुर्थी के मौके पर मोदक बनाने की जानें रेसिपी, बिल्कुल न भूलें भोग लगाना

1065 0

लखनऊ डेस्क। गणपति बप्पा हर घर में पधारने आ रहे है, गणेश जी को ‘बुद्धि’ के देव भी कहते है साथ ही उन्हें सभी देवों से पहले पूजने की भी प्रथा प्रचलित है।पूजा के साथ-साथ उन्हें समय पर भोग लगाना भी बहुत जरूरी है। दिन में 3 बार भोग लगाना अनिवार्य होता है।

ये भी पढ़ें :-गणेश चतुर्थी के मौके पर इस तरीके बनाएं बेसन का लड्डू, गणपति जी को लगाएं भोग 

आपको बता दें अगर आप बप्पा को खुश करना चाहते है तो मोदक का भोग लगाना बिल्कुल न भूलें आज हम आपको मोदक बनाने की रेसिपी बता रहे है जिससे इसे आप घर पर ही बनाकर विघ्नहर्ता को शुध्द मोदक का भोग लगा सकें।

1-मोटे तल की कढ़ाही में दो बड़े चम्मच घी डालकर एक कप सूजी को हल्का भूरा होने तक भूनें। अब इसमें डेढ़ कप कसा हुआ नारियल मिलाए। थोड़ी देर में गैस से उतारकर ठंडा होने के लिए रख दें। एक पैन में एक कप शक्कर और पानी मिलाकर चाशनी तैयार कर लें। अब इस चाशनी में चुटकी भर खाने वाला रंग और इलाइची मिलाए। उसके बाद सूजी-नारियल का मिश्रण को मिला दें। थोड़ा सा ठंडा हो जाने पर इसको मोदक का आकार दें।

2-एक नॉन स्टिक पैन में 1/2 कप चॉक किया डार्क चॉकलेट, 3 चम्‍मच कंडेंस मिल्‍क, 1/4 कप दूध को पकाए। दूध को चलाते रहें ताकि उसमें लुगदी नहीं पड़े। मिश्रण के स्मूथ होने के बाद आप इसे गैसे से उतार कर ठंडा होने के लिए रख दें। अब इसमें 1 कप पिसा हुआ डाइजेस्‍टिव मारी बिस्‍कुट और दरदरे पिसे अखरोट को मिला दें। इस मिश्रण को 5 मिनट के लिये फ्रिज में रख दें। अब इसे निकाल कर मोदक का शेप दें।

3-2 कप मैदे को मोयन डालकर कड़ा गूंथ कर अलग रख दें। आधा किलो मावे को भूनकर उसमें बारीक कटे 1/2 कप काजू, बादाम, पिस्ता के साथ चीनी, चिरौंजी और इलाइची पाउडर मिलाए। अब आटे की लोई ले और उसमें एक चम्मच भरावन भरकर मोदक का शेप दें। अब इनको घी में डीप फ्राई कर लें।

Related Post

ब्रांड इम्पैक्ट्स के ‘गोल्डन ग्लोरी अवार्ड्स’ में प्रीति जिंटा और बी-टाउन की कई शीर्ष हस्तियों ने की शिरकत

Posted by - September 27, 2019 0
मुंबई। ब्रांड्स इम्पैक्ट के निदेशक, अमोल मोंगा और अंकिता सिंह ने वर्ल्ड क्वालिटी प्रमोशन काउंसिल के साथ मिलकर द गोल्डन…

मेहनत और इमानदारी से काम कर अपनी कमाई के कुछ हिस्से से करें गरीबों की मदद : गुरु नानक जी

Posted by - November 11, 2019 0
गुरुनानक जी का जन्म 1469 में पाकिस्तान के श्री ननकाना साहिब में हुआ था। श्री ननकाणा साहिब में प्रसिद्ध गुरुद्वारा…
ANIL DESHMUKH

परमबीर सिंह की अर्जी पर देशमुख पर सौ करोड़ वसूली के आरोप की जांच CBI करेगी

Posted by - April 5, 2021 0
मुंबई। मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह (Parambir Singh) के आरोपों पर बॉम्बे हाईकोर्ट ने महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल…