शरद पवार

मोदी के पास नहीं है परिवार, इसलिए दूसरों के घरों में करते हैं ताक-झांक : पवार

1195 0

मुंबई। लोकसभा चुनाव 2019 में राजनीतिक पार्टियों के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है। इस रेस में राष्ट्रवादी कांग्रेस (राकांपा) अध्यक्ष शरद पवार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी कूद गए हैं। जो पिछले कुछ दिनों से एक दूसरे पर तीखे हमले बोल रहे हैं।

शरद पवार ने एक बार पीएम को आड़े हाथों लेते हुए उन पर निजी टिप्पणी कर दी

शरद पवार ने एक बार पीएम को आड़े हाथों लेते हुए उन पर निजी टिप्पणी कर दी। राकांपा अध्यक्ष ने कहा कि मेरे पास पत्नी है, बेटी है जो मुझसे मिलने आती हैं, लेकिन प्रधानमंत्री के पास कोई नहीं है। उन्होंने कहा कि मोदी जी कहते हैं पवार साहब एक अच्छे इंसान हैं, लेकिन पारिवारिक मुद्दे हैं। उनके भतीजे उनके कंट्रोल से बाहर हैं।

ये भी पढ़ें :-मोदी सत्ता में न आए इसलिए फंडिंग कर रहे हैं ईसाई और इस्लामी देश : रामदेव 

पवार ने कहा कि मैं उनसे पूछना चाहता हूं कि मेरे घर के मुद्दों से उनका क्या लेना-देना है?

पवार ने कहा कि मैं उनसे पूछना चाहता हूं कि मेरे घर के मुद्दों से उनका क्या लेना-देना है? पवार यही नहीं रूके उन्होंने पीएम पर तंज कसते हुए कहा कि वह नहीं जानते हैं कि परिवार कैसे चलता है? इसलिए वह दूसरों के घरों में ताक-झांक करते हैं। उन्होंने कहा कि मैं इससे ज्यादा कह सकता हूं , लेकिन मैं इतने नीच स्तर पर नहीं आ सकता। मोदी हर समय मेरे बारे में बात करते हैं इससे उन्हें मुफ्त में प्रचार मिल जाता है।

Related Post

AK Sharma

नगर निकाय केवल सेवा प्रदाता नहीं, बल्कि शहरी विकास के सक्रिय भागीदार बनें: एके शर्मा

Posted by - November 8, 2025 0
नई दिल्ली/लखनऊ: नई दिल्ली के द्वारका स्थित यशोभूमि इंडिया इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय द्वारा आयोजित…
Navratri

नवरात्रि‍ के पहले दिन महिला सुरक्षा को लेकर पुलिस चलाएगी विशेष अभियान

Posted by - April 1, 2022 0
लखनऊ: बेटियों के साथ महिलाओं को सशक्त बनाने वाले मिशन शक्ति अभियान के तहत पावन पर्व नवरात्रि‍ (Navratri) के पहले…
PM MODI

PM मोदी के खिलाफ TMC ने दर्ज कराई शिकायत, कहा- बांग्लादेश दौरे पर तोड़ी आचार संहिता

Posted by - March 30, 2021 0
ऩई दिल्ली। बांग्लादेश दौरे को लेकर तृणमूल कांग्रेस लगातार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Pm Narendra Modi) को घेर रही है। अब…
PM Modi

मैं चाहता हूं कि उत्तराखंड में कोई भी सीजन ऑफ-सीजन न हो: पीएम मोदी

Posted by - March 6, 2025 0
उत्तरकाशी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने गुरुवार को लोगों को उत्तराखंड पर्यटन क्षेत्र में विविधता लाने के लिए प्रोत्साहित…