Mumbai

नौकरी की तलाश में मुंबई आई महिला से रिश्तेदार ने किया सामूहिक बलात्कार

487 0

मुंबई: नौकरी की तलाश में मुंबई (Mumbai) आई 19 वर्षीय विवाहित महिला के साथ मंगलवार को मुंबई (Mumbai) के कुर्ला इलाके में कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार (Gang-raped) की घटना को अंजाम दिया गया। इस मामले में मुंबई पुलिस ने अब तक चार लोगों को गिरफ्तार किया है। मुंबई पुलिस के अधिकारी ने इस घटनाक्रम की पुष्टि करते हुए मंगलवार को बताया, नौकरी (Job) की तलाश में मुंबई आई 19 वर्षीय विवाहित महिला के साथ मुंबई के कुर्ला इलाके में सामूहिक बलात्कार किया गया। नेहरू नगर पुलिस ने मामला दर्ज कर चार को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पीड़ित महिला कोलकाता की रहने वाली है और मार्च में अपने रिश्तेदार के साथ नौकरी की तलाश में मुंबई आई थी। महिला ने पुलिस को बताया कि उसके रिश्तेदार ने तीन अन्य लोगों के साथ मिलकर उसके साथ दुष्कर्म किया। नेहरू नगर पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

महिला के रिश्तेदार ने कथित तौर पर पैसे लेकर उसे कुर्ला के पूर्व बर्मा सेल लाइन इलाके में एक झोपड़ी में रहने वाले कई लोगों के हवाले कर दिया था। जिसके बाद बारी-बारी से महिला का बलात्कार किया। इसके बाद पीड़ित महिला ने नेहरू नगर थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।

JDU ने प्रवक्ता अजय आलोक सहित प्रमुख पदाधिकारियों को पार्टी से निकाला

कोर्ट में पेश किया जाएगा आरोपियों को

पीड़िता की शिकायत के मुताबिक पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी मेहना व तीन अन्य आरोपियों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज किया। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। बुधवार यानी आज सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

लखनऊ के 38 स्कूलों की मान्यता होगी रद्द, जानें पूरा मामला

Related Post

CM Dhami

मुख्यमंत्री ने पैदल चलकर जनसमूह को राष्ट्रीय एकता, अखंडता और स्वावलंबन का दिया संदेश

Posted by - November 13, 2025 0
टनकपुर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) अपने एक दिवसीय चंपावत भ्रमण कार्यक्रम के तहत गुरुवार को टनकपुर पहुँचे। उन्होंने राष्ट्र…
आईटीबीपी जवानों में खूनी संघर्ष

छत्तीसगढ़ : आईटीबीपी कैंप में जवानों में खूनी संघर्ष में छह की मौत, कई घायल

Posted by - December 4, 2019 0
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग के नारायणपुर में बुधवार सुबह नौ बजे आईटीबीपी के कड़ेनार कैंप में जवानों के बीच…
CM Vishnu Dev Sai

मुख्यमंत्री साय ने सपरिवार देखी ‘द साबरमती रिपोर्ट’ फिल्म

Posted by - November 22, 2024 0
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (CM Vishnudev Sai) ने धर्मपत्नी कौशल्या देवी साय तथा परिवार के अन्य सदस्यों के साथ गुरुवार…