AK Sharma

ए0के0शर्मा ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री से प्रदेश की विद्युत व्यवस्था के बारे में की चर्चा

557 0

लखनऊ: प्रदेश के ऊर्जा एवं नगर विकास मंत्री ए0के0शर्मा (AK Sharma) ने मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार अपने तीन दिवसीय अलीगढ़ मण्डल प्रवास के पश्चात आज एटा से अलीगढ़ होते हुए दिल्ली पहुँचे। वहां भारत के केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आर0के0 सिंह (RK Singh) से मिलकर शुभेच्छा मुलाकात की और उत्तर प्रदेश की विद्युत व्यवस्था (Electrical system) को आने वाली जरूरतों के अनुरूप और सुदृढ़ बनाने के लिए मार्गदर्शन और सहयोग मांगा।

इस दौरान दोनों मंत्रियों ने देश व प्रदेश की विद्युत व्यवस्था के बारे में चर्चा की। ए0के0 शर्मा (AK Sharma) ने प्रदेश की विद्युत व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के लिए केंद्र सरकार का सहयोग मांगा,जिससे कि प्रदेश का चहुँमुखी विकास हो सके और प्रदेश आगे चलकर देश के विकास में अपना पूर्ण सहयोग प्रदान कर,देश के ग्रोथ का इंजन बन सके। केंद्रीय ऊर्जा मंत्री ने विद्युत व्यवस्था में सुधार के लिए ए0के0शर्मा को सम्पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया है।

AK Sharma ने एटा जनपद को 7 नई 108 एंबुलेंस की दी सौगात

प्रयागराज हिंसा: अटाला मस्जिद के इमाम गिरफ्तार, पुलिसकर्मियों को ‘काफिर’ कहने का आरोप

Related Post

एकल परिवर्तन कुंभ

‘एकल परिवर्तन कुंभ’: आरएसएस और अनुसांगिक संगठनों ने निकाली वाहन रैली

Posted by - February 9, 2020 0
लखनऊ। आदिवासी व वनवासी क्षेत्रों में शिक्षा एवं स्वरोजगार प्रसार में जुटे एकल विद्यालय के करीब डेढ़ लाख स्वयंसेवकों का…
Supreme Court on Corona

आखिर कौन देगा जवाब

Posted by - April 27, 2021 0
सर्वोच्च न्यायालय (Supreme Court) ने केंद्र सरकार से पूछा है कि कोरोना (Corona Virus) से निपटने की उसकी राष्ट्रीय कार्य…