SP

सपा ने केशव मौर्य को किया पैदल, दी हुई फॉर्च्यूनर ली वापस

537 0

लखनऊ: विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद समाजवादी पार्टी (SP) ने गठबंधन तोड़ने शुरू कर दिया है। सपा (SP) ने महान दल के अध्यक्ष केशव देव मौर्य (Keshav Dev Maurya) को पैदल कर दिया है। दरअसल सपा ने विधानसभा चुनावों से पहले केशव देव मौर्य को एक फॉर्च्यूनर कार गिफ्ट में दी थी, जिसे गठबंधन टूटने के बाद वापस मंगा ली है। दरअसल हाल के राज्यसभा और विधान परिषद चुनाव में हिस्सेदारी ना मिलने से खफा महान दल के प्रमुख केशव देव मौर्य ने बुधवार को सपा से गठबंधन तोड़ने का एलान किया था।

इस दौरान मौर्य ने समाजवादी पार्टी पर उपेक्षा करने का आरोप लगाया है। महान दल को सपा गठबंधन में केवल दो सीटें मिली थीं। केशव की पत्नी और बेटे को समाजवादी पार्टी के चुनाव चिह्न साइकिल पर महान दल के प्रत्याशियों ने चुनाव लड़ाया था, लेकिन दोनों पराजित हो गए।

हावड़ा में शांतिपूर्ण स्थिति, धारा 144 लागू, इंटरनेट बंद

यूपी में विधानसभा चुनाव के वक्त समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने चाचा प्रोफेसर रामगोपाल यादव ने केशव देव मौर्य की जमकर तारीफ करते हुए उन्हें भगवान श्री कृष्ण बताया था और उन्हें अखिलेश के सारथी का तमगा दिया था। रामगोपाल यादव ने तब कहा था कि 2022 के विधानसभा चुनाव में सपा के चुनावी रथ के सारथी महान दल के केशव देव मौर्य होंगे। हालांकि अब उसी सारथी का रथ छीन लिया गया है।

कानपुर हिंसा: मास्टर माइंड हयात के करीबी के घर चला बाबा का बुलडोजर

Related Post

Vibrant Gujarat

लखनऊ में 6 नवंबर को होगा वाइब्रेंट गुजरात रोड शो का आयोजन

Posted by - November 4, 2023 0
गांधीनगर/लखनऊ। वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट (Vibrant Gujarat) के 10वें संस्करण से पहले राज्य सरकार उद्योग जगत के अग्रणियों से बातचीत…
Lumpy virus

लंपी वायरस से सुरक्षा के लिए चलाए पशु टीकाकरण का विशेष अभियान: सीएम योगी

Posted by - August 23, 2022 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने मंगलवार को लोकभवन में उच्चस्तरीय बैठक में कोविड संक्रमण, लंपी वायरस (Lumpy Virus) से…

हमें पूरा विश्वास है कि 2021 तक आईजोल में लाएंगे रेलवे लाइन- अमित शाह

Posted by - October 5, 2019 0
आईजोल। मिजोरम की राजधानी आइजोल दौरे पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज यानी शनिवार को पहुंचे हैं।जहां उन्होंने…
Suresh Khanna

किसानों, युवाओं और महिलाओं के विकास में मील का पत्थर साबित होगा बजट : सुरेश खन्ना

Posted by - February 1, 2022 0
लखनऊ। संसदीय कार्य मंत्री और वित्त मंत्री सुरेश खन्ना (Suresh Khanna) ने केंद्रीय बजट (Budget) पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा…