Bridge

उद्घाटन के दौरान ही धराशायी हुआ पुल, नाले में गिर गए ‘नेताजी’

445 0

मैक्सिको: पुल के उद्घाटन के लिए शहर के मेयर और दूसरे अधिकारी पहुंचे थे। जब वे लोग इस पुल पर चढ़े तभी वह टूट (Bridge collapsed) गया और मेयर समेत करीब 2 दर्जन लोग नीचे नाले में गिर गए। इसका एक वीडियो भी सामने आया है। मामला मैक्सिको के क्वेर्निवाका का है। शहर के मेयर नदी के ऊपर बने एक फुटब्रिज (Bridge) का उद्घाटन कर रहे थे। वुडेन बोर्ड्स और मेटल चेन्स से बने इस पुल को फिर से तैयार किया गया था। वीडियो देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि चेन्स से बोर्ड्स अलग होने की वजह से यह घटना हुई।

शहर के काउंसिल मेंबर्स और दूसरे लोकल अधिकारी 3 मीटर (10 फीट) नीचे नाले में मौजूद पत्थरों पर गिर गए। Morelos राज्य के गर्वनर Cuauhtémoc Blanco ने बताया कि नाले में गिरनेवालों में मेयर, उनकी पत्नी, कई अधिकारी और रिपोर्टर्स शामिल थे। कई लोगों को चोटे लगीं। जिसके बाद में उन्हें हॉस्पिटल ले जाया गया।

सुप्रीम कोर्ट नाराज, पूछा- नीट पीजी की सीटें खाली क्यों?

रिपोर्ट के मुताबिक, मेयर José Luis Urióstegui को भी हॉस्पिटल ले जाया गया था। उन्हें हल्की चोट लगी थी और वह खतरे से बाहर हैं। माना जा रहा है कि कैपेसिटी से ज्यादा लोगों के पुल पर चढ़ जाने की वजह से यह घटना हुई। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें कई लोग नाले में गिर दिख रहे हैं। उन लोगों को वहां से निकालने का काम भी चल रहा है।

जनसमस्याओं का त्वरित निस्तारण करें अधिकारी: सीएम योगी

Related Post

Ukraine

बोरोड्यांका का विनाश बुचा से कहीं अधिक भयानक: राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की

Posted by - April 8, 2022 0
कीव: यूक्रेन (Ukraine) के राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की (President Volodymyr Zelensky) ने देर रात के भाषण में अपने देशवासियों की उनके…
Former President

78 साल की उम्र में पूर्व राष्ट्रपति का हुआ इंतकाल, लंबे वक्त से थे बीमार

Posted by - June 10, 2022 0
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति (Former President) परवेज मुशर्रफ (Pervez Musharraf) के निधन की खबरें आ रही हैं। रिपोर्ट्स के…