Kartik Aaryan

कार्तिक आर्यन हुए कोरोना पॉजिटिव, बोले- दुआ करो

534 0

मुंबई: फिल्म अभिनेता कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) एक बार फिर से कोरोना संक्रमित (Corona Positive) हो गए हैं। इसकी जानकारी खुद कार्तिक ने सोशल मीडिया के जरिये फैंस को दी है। कार्तिक ने सोशल मीडिया पर अपनी एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा-‘सबकुछ इतना पॉजिटिव चल रहा था, कोविड से रहा नहीं गया।’ इसके साथ ही उन्होंने रोने वाली इमोजी बनाई है।

कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) के इस पोस्ट के बाद फैंस एवं सेलिब्रिटी उनके जल्द से जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना कर रहे हैं। उल्लेखनीय है कि इससे पहले साल 2021 में भी कार्तिक आर्यन कोरोना पॉजिटिव हो गए थे, हालांकि जल्द ही वह इससे रिकवर भी हो गए थे, लेकिन एक बार फिर से कोरोना ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया है।

डाटा सेंटर और आईटी सेक्टर की नीतियों के कारण निवेशकों की यूपी में बढ़ी रुचि

कार्तिक आर्यन के वर्कफ़्रंट की बात करें तो हाल ही में उनकी फिल्म भूल भुलैया 2 रिलीज हुई है, जिसे दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। वहीं कार्तिक जल्द ही अभिनेत्री कृति सेनन के साथ फिल्म शहजादा में अभिनय करते नजर आएंगे।

https://twitter.com/TheAaryanKartik/status/1373930196492034048?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1373930196492034048%7Ctwgr%5E%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2F24ghanteonline.com%2Fkartik-aaryan-turns-corona-positive%2F

 

फिल्म लाल सिंह चड्ढा के बायकॉट की मांग

Related Post

Akshay Kumar

अक्षय कुमार की फिल्म ‘पृथ्वीराज’ के सेट पर हादसा, एक्ट्रेस को लगी चोट

Posted by - January 22, 2020 0
मुंबई। बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार इस समय अपनी आने वाली फिल्म ‘पृथ्वीराज’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। इसी बीच अब…
वेब सीरीज़ मिस्टर जासूस लांच

मेहुल कुमार किंडीबॉक्स साइफर मिस्टर जासूस के साथ वेब सीरीज़ लांच

Posted by - September 15, 2019 0
मुंबई। मेहुल कुमार किंडीबॉक्स साइफर मिस्टर जासूस के साथ वेब सीरीज़ अंधेरी वेस्ट फ़िल्म सिटी का शुभारंभ किया। इस दौरान…
परिवार के साथ जलाएंगें दीपक

रामायण शो की ‘सीता ने किया पीएम मोदी की अपील का समर्थन, बोलीं- ‘ परिवार के साथ जलाएंगें दीपक’

Posted by - April 4, 2020 0
नई दिल्ली। कोरोना वायरस से संक्रमित मामले दिन प्रतिदिन बढ़ते जा रहे हैं। भारत में कोरोना वायरस से मरने वालों…