CM Dhami

उपचुनाव में ऐतिहासिक जीत पर सीएम धामी ने जनता का किया आभार व्यक्त

473 0

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने चम्पावत उपचुनाव (Champawat by-election) में ऐतिहासिक जीत पर उत्तराखण्ड (Uttarakhand) की जनता विशेष रूप से चम्पावत की जनता का आभार व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि “मैं उत्तराखंड की महान जनता का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं। ये उसी जनता की जीत है जिसने मुझ जैसे सामान्य कार्यकर्ता को अपने सर माथे पर बिठाया है। ये आपके भरोसे की जीत है। ये जीत मुझे उत्तराखंड की जनता की सेवा में प्राणपण से जुटे रहने का आदेश दे रही है।

इस मौके पर मैं अपने यशस्वी प्रधानमंत्री का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं जिनके सतत मार्गदर्शन ने मुझे इस लायक बनाया कि आज मैं उत्तराखंड की जनता के स्नेह और आशीर्वाद का पात्र हूं। प्रधानमंत्री मोदी की सेवा, साधना और तपस्या हम सभी के लिए आदर्श का एक मानक बन चुकी है। ये एक ऐसा मानक है जिसकी ओर बढ़ते हुए हम खुद को निखारते जाते हैं, जन सेवा की राह में स्वयं को मांजते जाते हैं।

चंपावत विधानसभा का ये उपचुनाव केवल जीत हार की लड़ाई नहीं थी। इस उपचुनाव की ओट में उत्तराखंड को सजाने, संवारने और प्रगति का स्वर्णिम अध्याय रचने के स्वप्न भी छिपे हुए थे। ये 55025 वोटों की ऐतिहासिक जीत इन्हीं सपनो को पूरा करने के संकल्प की प्रतिध्वनि है। हमने प्रधानमंत्री मोदी के आशीर्वाद से उत्तराखंड की जनता के जीवन को सुखमय बनाने का यज्ञ शुरू किया है। ये जीत इस यज्ञ की पूर्णता की दिशा में एक अभूतपूर्व कदम साबित होगी।

उपचुनाव में सीएम धामी की ऐतिहासिक जीत पर पीएम मोदी ने दी बधाई

मैं अपने चंपावत के लोगों को भी यकीन दिलाता हूं कि उनकी हर पुकार, हर आग्रह, हर आदेश पर मैं स्वयं सेवा में हाज़िर रहूंगा। मैं इस प्रदेश का मुख्यमंत्री हूं। मेरे जीवन का मकसद ही इस प्रदेश की सेवा है। पर एक जनप्रतिनिधि होने के नाते चंपावत के प्रति मेरे कुछ विशिष्ट उत्तरदायित्व भी हैं। मैं पूरे मनोयोग और समर्पण से उन उत्तरदायित्वों की सिद्धि की कोशिश करूंगा। चंपावत की जनता ने विरोधियों के जिस छ्द्य जाल को अपनी दूरदर्शी आंखों से भेदकर मुझे ये जीत दिलाई है, उनके प्रति मेरे हृदय में सदैव के लिए विशेष आभार है। एक बार फिर से उत्तराखंड की इस महान जनता को मेरा सादर प्रणाम और अभिवादन।”

उपचुनाव में ऐतिहासिक जीत पर पीएम मोदी ने सीएम धामी को दी बधाई

Related Post

cm dhami

कमजोर वर्गों के सामाजिक-आर्थिक सशक्तीकरण के लिए राज्य सरकार लगातार प्रयासरत: CM

Posted by - January 4, 2026 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने रविवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय से समाज कल्याण विभाग के अंतर्गत चलाई जा…
CM Dhami

पीएम मोदी ने एम्स ऋषिकेश हेली एम्बुलेंस सेवा का शुभारंभ किया

Posted by - October 29, 2024 0
ऋषिकेश। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को धन्वंतरि जयंती के अवसर पर, एम्स ऋषिकेश के जरिए देश की पहली हेली एम्बुलेंस…
illegal gas refilling

जिलाधिकारी के निर्देश पर पूर्ति विभाग की टीम की छापेमारी, 34 सिलेंडर जब्त

Posted by - August 29, 2025 0
देहरादून। आमवाला क्षेत्र में अवैध रूप से गैस सिलेंडर रिफिलिंग (Illegal Gas Refilling) किए जाने की शिकायतों पर कार्रवाई करते…