ED

सोनिया और राहुल पर ED की बड़ी कार्रवाई, इस मामले में भेजा समन

589 0

नई दिल्ली: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi ) और पार्टी सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) को समन भेजा है। ये समन नेशनल हेराल्ड से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में भेजा गया है। 2015 में एजेंसी ने इसकी जांच बंद कर दी, लेकिन अब फिर से इस मामले में कांग्रेस के दोनों सबसे बड़े नेताओं को समन भेजा गया है।

वहीं ईडी की इस कार्रवाई पर प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि हमारी अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी को नोटिस दिया गया है। 1942 में जब नेशनल हेराल्ड अखबार शुरू हुआ था, उस समय अंग्रेजों ने इसे दबाने की कोशिश की, आज भी यही किया जा रहा है और इसके लिए ईडी का इस्तेमाल किया जा रहा है।

Rahul Gandhi Tweet: राहुल ने कैबिनेट विस्तार पर फिर कसा तंज

कांग्रेस प्रवक्ता सुरजेवाला ने सरकार पर बदले की कार्रवाई का आरोप लगाया। उन्‍होंने कहा कि ‘ना हम डरेंगे और ना झुकेंगे नहीं, डटकर लड़ेंगे। यह एक राजनीतिक लड़ाई है। समन कुछ दिन पहले भेजा गया था, जरूरत हुई तो सोनिया गांधी निश्चित रूप से जाएंगी और राहुल गांधी के लिए हम कुछ समय मांगेंगे। ईडी ने उन्‍हें 8 जून से पहले पूछताछ के लिए बुलाया है, सुरजेवाला ने दावा किया कि न तो मनी लॉन्ड्रिंग और न ही मनी एक्‍सजेंच का कोई सुबूत है।

Related Post

ANTF

नेस्तनाबूत होंगे नशे के सौदागर, ANTF के पंजे को और मजबूत करेगी योगी सरकार

Posted by - March 26, 2023 0
लखनऊ। अवैश नशे के सौदागरों के खिलाफ योगी सरकार की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी है। नार्को नेक्सस की कमर तोड़ने के…
राहुल गांधी

राहुल गांधी बोले- ‘यस नहीं, नो बैंक’, मोदी के विचारों ने अर्थव्यवस्था को किया चौपट

Posted by - March 6, 2020 0
नई दिल्ली। वित्तीय संकट से जूझ रहे Yes Bank पर भारतीय रिजर्व बैंक ने पैसे निकालने की ऊपरी सीमा निर्धारित…
बाबा वांग की भविष्यवाणी

बाबा वांग की भविष्यवाणी: ट्रंप और पुतिन को भारी पड़ेगा 2020,यूरोप पर हो सकता है रासायनिक हमला

Posted by - December 27, 2019 0
नई दिल्ली। अमेरिका में 9/11 हमला और ब्रेक्जिट जैसे मुद्दों पर भविष्यवाणी कर चुके नेत्रहीन बाबा वांग की एक और…
CM Yogi

देश की आजादी के विभिन्न आंदोलनों में स्व. बहुगुणा ने निभायी सक्रिय भागीदारी: सीएम योगी

Posted by - April 25, 2023 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने मंगलवार को प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. हेमवती नंदन…