Viswanathan Anand

नॉर्वे शतरंज: विश्वनाथन आनंद ने विश्व चैंपियन मैग्नस कार्लसन को दी मात

589 0

ओस्लो। भारतीय ग्रैंडमास्टर विश्वनाथन आनंद (Viswanathan Anand ) ने मंगलवार को नॉर्वे शतरंज के ब्लिट्ज इवेंट के सातवें दौर में विश्व चैंपियन मैग्नस कार्लसन को हराकर चौथा स्थान हासिल किया।

शीर्ष पर अमेरिकी ग्रैंडमास्टर वेस्ली सो हैं, जिनके 6.5 अंक हैं, जो कार्लसन से एक अंक आगे हैं। तीसरे स्थान पर डच ग्रैंडमास्टर अनीश गिरी हैं।

विश्वनाथन आनंद (Viswanathan Anand ) ने नॉर्वे के आर्यन तारी पर जीत के साथ शुरुआत की, दूसरे दौर में वेस्ली सो के साथ ड्रॉ करने खेला और फिर तीसरे दौर में बुल्गारिया के वेसेलिन टोपालोव के खिलाफ जीत हासिल की।

सीएम योगी ने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों से की बात

चौथे दौर में, उन्होंने अजरबैजान के तैमूर रादजाबोव के साथ अंक साझा किए। पांचवें दौर में अनिश गिरी से हार के बाद छठे दौर में चीन के हाओ वांग के खिलाफ ड्रॉ खेलने के बाद उन्होंने सातवें दौर में कार्लसन को शिकस्त दी।

हालांकि, शखरियार मामेदयारोव के साथ एक टाई और अगले दो राउंड में वाचियर-लाग्रेव से हारने से उनके शीर्ष स्थान पर पहुंचने की संभावना समाप्त हो गई।

Related Post

पदक की उम्मीद टूटी सुपरमॉम मैरीकॉम टोक्यो ओलंपिक से, कड़े मुक़ाबले के बाद हुई बाहर

Posted by - July 29, 2021 0
छह बार की विश्व चैंपियन और 2012 लंदन ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता मैरीकॉम को प्री क्वार्टरफाइनल में हार का सामना…
Centurion Test

सेंचुरियन टेस्ट में भारत ने पहले टेस्ट मैच में दक्षिण अफ्रीका को 113 रन से हराया

Posted by - December 30, 2021 0
सेंचुरियन टेस्ट (Centurion Test) में भारतीय क्रिकेट टीम ने दक्षिण अफ्रीका को यहां पहले टेस्ट मैच में 113 रनों से…