collided

केदारनाथ जा रही स्कार्पियो खड़े ट्रक से टकराई, पांच की मौत, योगी ने जताया शोक

652 0

बुलंदशहर। जिले के खुशहालपुर गांव के पास एनएच 235 पर मंगलवार सुबह श्रद्धालुओं को लेकर केदारनाथ (Kedarnath) जा रही स्कार्पियो (Scorpio) अनियंत्रित होकर खड़े ट्रक से टकराकर (collided ) चकनाचूर हो गई। इस हादसे में पांच श्रद्धालुओं की मौत (Death) हो गई और छह अन्य घायल हो गए। मृतकों में दो बच्चे और एक महिला भी शामिल है।

इस दर्दनाक हादसे (Road Accident) में एक महिला और दो बच्चों सहित पांच लोगों की मौत हो गयी, जबकि 06 अन्य यात्री घायल हुए हैं। घायलों में तीन की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। मृतकों की पहचान हार्दिक माहोर (03 साल) एवं वंश माहोर (05 साल) पुत्र हरेन्द्र, निवासी, देवीपुरा, बुलंदशहर, शालू (21 साल) पुत्री उमेश कुमार, निवासी देवीपुरा, बुलंदशहर, हिमांशु अग्रवाल (25 साल) पुत्र नीरज अग्रवाल, निवासी आवास विकास, बुलंदशहर और शिकोहाबाद निवासी पारस (22 साल) पुत्र ओम प्रकाश के रूप में हुई है।

घटना की जानकारी मिलते ही जिलाधिकारी सहित अन्य वरष्ठि प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंच कर राहत एवं बचाव कार्य शुरु कर दिया। घायलों को उपचार हेतु स्थानीय अस्पताल में भिजवा दिया गया है। गंभीर रूप से घायलों में हरेन्द्र (31 साल) पुत्र रोशन लाल, उनकी पत्नी रिंकी (28 साल) एवं बहन बेबी (11 साल) शामिल हैं। मृतक पारस की बहन सिंकी (27 साल) व दामिनी (20 साल) घायलों में शामिल हैं।

मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के एमआईएस पोर्टल की होगी शुरुआत

इस घटना पर मुख्यमंत्री योगी आदत्यिनाथ (CM Yogi) ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए जिला प्रशासन को दुर्घटना में घायल हुए लोगों का समुचित उपचार कराए जाने के निर्देश दिए हैं।

Related Post

Yogi government

योगी सरकार में ‘यूनीकॉर्न’ ही नहीं, ‘सूनीकॉर्न’ का भी केंद्र बन रहा उत्तर प्रदेश

Posted by - October 28, 2023 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की आर्थिक उन्नति का मार्ग प्रशस्त कर रही योगी सरकार ( Yogi Government) प्रदेश में औद्योगिक विकास…
Loudspeaker

सीएम योगी ने गोरखनाथ मंदिर से लाउडस्पीकर उतरवाकर की थी सकारात्मक पहल

Posted by - June 19, 2022 0
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में धार्मिक स्थलों से लाउडस्पीकर (Loudspeaker) उतारने के मामले में योगी सरकार (Yogi government) लगातार सख्त कार्रवाई…

Budget 2021: सीेएम योगी ने दी गई पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी व पूर्व राज्यपाल मोतीलाल वोरा को श्रद्धांजलि

Posted by - February 19, 2021 0
लखनऊ।  विधानमंडल के बजट सत्र के दूसरे दिन भी काफी हंगामा के बाद भी शुक्रवार को विधानसभा में मुख्यमंत्री योगी…
Wet Waste

ग्रेटर नोएडा में 50 टीडीपी गीले कचरे के निस्तारण का मार्ग होगा प्रशस्त

Posted by - August 6, 2024 0
ग्रेटर नोएडा । उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने की दिशा में प्रयासरत योगी सरकार ने ग्रेटर नोएडा में 50 टीडीपी…