immunity

शरीर में इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए इन चीजों को खाने में करें शामिल

529 0

नई दिल्ली। विटामिन डी (vitamin D) की कमी से इम्यूनिटी (immunity) में भी कमी आ सकती है जिसके कारण कई स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं जिससे घातक वायरस पकड़ने का खतरा होता है। विटामिन डी (vitamin D) से इम्यूनिटी (immunity) शरीर के लिए बीमारियों, हड्डियों से संबंधित समस्याओं और मौसमी फ्लू से लड़ने के लिए जरूरी है। यह हमारे शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता यानि इम्यूनिटी (immunity) को बढ़ाता है जो शरीर को बीमारियों से लड़ने की ऊर्जा देता है।

विटामिन डी (vitamin D)  प्राकृतिक रूप से सूरज की रोशनी से लिया जा सकता है, लेकिन कई बार बारिश या सर्दियों के मौसम में धूप नहीं मिल पाती है। यहां तक की काम में व्यस्त लोग भी धूप में बैठने का समय नहीं निकाल पाते हैं। इसका हल है कि खाने में विटामिन डी (vitamin D) की मात्रा बढ़ा दी जाए जिससे हमारे शरीर में बीमारियों से लड़ने और इम्यूनिटी (immunity) को बढ़ाने में मदद मिले। जानें किन खाने की चीजों से विटामिन डी बढ़ा सकते हैं।

ब्लडप्रेशर जैसी बीमारी में फायदेमंद है फालसे का जूस, ये है बनने तरीका

अंडे की जर्दी-

विटामिन डी (vitamin D) का एक अच्छा स्रोत अंडे की जर्दी है। इसके कई स्वास्थ्य लाभ हैं। सभी प्रोटीन अंडे के सफेद हिस्से में पाए जाते हैं और वसा और खनिज जर्दी में पाए जाते हैं।

immunity
immunity

दही-

दही विटामिन डी (vitamin D) से भी भरपूर होता है जिसके कई स्वास्थ्य लाभ होते हैं। यह पाचन तंत्र के लिए भी अच्छा है, आपकी इम्यूनिटी (immunity) और हड्डियों को मजबूत करता है।

ओटमील-

विटामिन डी (vitamin D) का एक सबसे अच्छा स्रोत ओटमील है जो खनिजों और विटामिनों से भरा होता है। इसे नाश्ते में दूध के साथ खा सकते हैं। साबुत अनाज ओट्स खाने से डायबिटीज को भी रोका जा सकता है।

मशरूम-

मशरूम आपके खाने में शामिल करने के लिए एक जरूरी चीज है क्योंकि वे विटामिन डी का एक स्रोत हैं। यूवी लाइट के संपर्क में आने वाले मशरूम विटामिन डी से भरपूर होते हैं। आप मशरूम को पास्ता, अंडे और सलाद में शामिल कर सकते हैं।

दूध-

रोजाना सुबह या रात में सोने से पहले एक गर्म गिलास दूध बेहद फायदेमंद हो सकता है। सर्दियों में आप दूध में एक चुटकी हल्दी पाउडर मिलाकर सोने से पहले पी सकते हैं। इससे आपकी इम्यूनिटी (immunity) बढ़ेगी और आप सभी बीमारियों से दूर रहेंगे।

ये संकेत भी बताते है की आप प्रेग्नेंट हैं, जानें जरूर

Related Post

स्क्रीन अवॉर्ड जीतने वाली आलिया भट्ट

मल्टीकलर की इस साड़ी में ऐसी दिखीं आलिया भट्ट कि नही हटा पाया कोई अपनी नजर

Posted by - December 9, 2019 0
बॉलीवुड डेस्क। अगर आपसे कोई पूछे की कम उम्र में सबसे ज्यादा खूबसूरत दिखने वाली बॉलीवुड अभिनेत्री कौन हैं? तो…
Kedarnath Dham

विधि-विधान से खुले ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग श्री केदारनाथ धाम के कपाट

Posted by - May 10, 2024 0
केदारनाथ धाम। उत्तराखंड में हिमालय पर्वत में स्थित विश्व प्रसिद्ध ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग श्री केदारनाथ धाम ( Kedarnath Dham) के कपाट…
Teacher gifts smartphone to poor children

अनोखी पहल : गरीब बच्चों को शिक्षिका ने स्मार्टफोन किया गिफ्ट, ताकि न छूटे ऑनलाइन क्लास

Posted by - September 8, 2020 0
नई दिल्ली। कोरोना महामारी काल ने पढ़ाई का पैटर्न बदल दिया है। इस कारण देश के सभी स्कूल ऑनलाइन शिक्षा…