BJP

सीएम योगी की मौजूदगी में BJP के नौ MLC उम्मीदवारों ने किया नामांकन

653 0

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार (Yogi Government) के सात मंत्रियों समेत भाजपा (BJP) के नौ विधान परिषद के उम्मीदवारों ने गुरुवार को विधान भवन पहुंचकर नामांकन (Nomination) किया।

विधान परिषद के लिए भाजपा (BJP) की तरफ से उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, सहकारिता मंत्री जेपीएस राठौर, आयुष मंत्री दयाशंकर दयालु और भूपेन्द्र चौधरी ने नामांकन किया। इसके अलावा दानिश आजाद अंसारी, जसवंत सैनी, बनवारी लाल दोहरे और लखनऊ के भाजपा महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा ने नामांकन किया। वहीं नरेंद्र कश्यप के कोरोना संक्रमित होने से उनके प्रतिनिधि ने नामांकन किया।

दलित लड़के के साथ संबंध होने पर बेटी की हत्या, ऑडियो क्लिप ने खोला राज

नामांकन के समय उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह और संसदीय कार्यमंत्री सुरेशा खन्ना समेत कई मंत्री भी मौजूद रहे। नामांकन से पहले भाजपा के एमएलसी पद के उम्मीदवारों का भाजपा कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने स्वागत किया। इस मौके पर पार्टी कार्यालय में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

गंगा दशहरा पर लाखों श्रद्धालुओं ने गंगा में लगाई आस्था की डुबकी, किया दान पुण्य

Related Post

Bharadwaj Ashram

महाकुंभ में आकर्षण का केंद्र बनेगा भारद्वाज आश्रम, जहां खोजी गई विमान उड़ाने की 500 टेक्नीक

Posted by - October 26, 2024 0
प्रयागराज: महाकुंभ से पहले धार्मिक स्थलों का पुनर्निर्माण योगी सरकार की प्राथमिकता में है। इसी को लेकर योगी सरकार ने…