Madarsa

यूपी के मदरसों में सुबह क्लास शुरू होने से पहले राष्ट्रगान ज़रूरी किया गया

683 0

लखनऊ। उत्तर प्रदेश मदरसा (Madarsa) शिक्षा परिषद से मान्यता प्राप्त,अनुदानित व गैर अनुदानित मदरसों में कक्षायें प्रारम्भ होने से पूर्व अन्य दुआओं के साथ अनिवार्यतः समवेत स्वर में शिक्षकों, छात्र व छात्राओं द्वारा राष्ट्रगान (National Anthem) का गायन किये जाने का निर्णय लिया है।

परिषद के रजिस्ट्रार व निरीक्षक एसएन पाण्डेय ने बीते नौ मई को प्रदेश के समस्त जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी को पत्र जारी कर यह आदेश कड़ाई से पालन आदेश दिया है।

उन्होंने पत्र में उल्लेख किया है कि परिषद की 24 मार्च 2022 को बैठक में मदरसों (madarsa) में आगामी शिक्षण सत्र से कक्षायें प्रारम्भ होने से पूर्व अन्य दुआओं के साथ अनिवार्यतः समवेत स्वर में शिक्षकों व छात्र व छात्राओं द्वारा राष्ट्रगान (जन गण मन अधिनायक जय हे, भारत भाग्य विधाता. …जय हे, जय हे, जय हे, जय, जय, जय, जय हे।) का गायन किये जाने का निर्णय लिया गया है।

श्री पाण्डेय ने कहा कि जैसा कि आप अवगत है माह रमजान के कारण मदरसों (madarsa) में घोषित वार्षिक अवकाश सूची में 30 मार्च से 11 मई तक अवकाश है।

UPPCL में निकली ग्रेजुएट्स युवाओं के लिए भर्ती

इस प्रकार 12 मई से नियमित कक्षायें प्रारम्भ होंगी। कृपया नियमित कक्षाओं के प्रारम्भ के समय परिषद के उपर्युक्त निर्णय का अनुपालन प्रत्येक मान्यता प्राप्त, अनुदानित और गैर अनुदानित मदरसों में सुनिश्चित कराने का कष्ट करें। आपके द्वारा इसका नियमित अनुश्रवण किया जाना अपेक्षित है।

स्कूल की मनमानी, फीस न देने पर बच्चों और अभिभावकों को बनाया बंदी

Related Post

Yogi

आज थोड़ी देर में योगी कैबिनट की बैठक में लगेगी कई प्रस्तावों पर मुहर

Posted by - June 28, 2022 0
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) की अध्यक्षता में आज मंगलवार को लोकभवन में साढ़े 11 बजे…
AK Sharma

बुन्देलखण्ड क्षेत्र में सौर ऊर्जा की इकाईयों की स्थापना का बेहतर विकल्प: एके शर्मा

Posted by - December 19, 2022 0
लखनऊ। प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा (AK Sharma) ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि…
PM Kisan Samman

उत्तर प्रदेश के 2.15 करोड़ से अधिक किसानों के खाते में आएगी ‘सम्मान निधि’

Posted by - November 18, 2025 0
लखनऊ: मोदी-योगी सरकार अन्नदाता किसान की समृद्धि को बढ़ा रही है। डबल इंजन सरकार खेत से लेकर किसानों के सम्मान…
CM Bhajanlal Sharma

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने संगम में लगाई पावन डुबकी

Posted by - January 19, 2025 0
महाकुम्भनगर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal Sharma) ने रविवार सुबह महाकुम्भ (Maha Kumbh) में त्रिवेणी संगम में स्नान…