Dhami

धामी के साथ 8 मंत्रियों ने ली शपथ, पारंपरिक वेश-भूषा में दिखी रेखा

530 0

देहरादून: देहरादून के परेड ग्राउंड में पुष्कर सिंह धामी (Pushkar Singh Dhami) ने आज बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) की मौजूदगी में उत्तराखंड (Uttarakhand) के 12वें मुख्यमंत्री के रूप में पद की शपथ ली। इस शपथ ग्रहण समारोह में गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और योगी आदित्यनाथ, मनोहर लाल खट्टर सहित अन्य भाजपा नेता भी मौजूद थे।

धामी के साथ आठ कैबिनेट मंत्रियों ने शपथ ली

चंदन रामदास ने शपथ ली

विधायक चंदन रामदास ने शपथ ली। चंदन रामदास बागेश्वर से बीजेपी विधायक हैं। वह लगातार 4 बार से विधायक हैं।

सौरभ बहुगुणा ने शपथ ली

विधायक सौरभ बहुगुणा ने शपथ ली। सौरभ बहुगुणा सितारगंज से दूसरी बार विधायक बने हैं। सौरभ पूर्व सीएम विजय बहुगुणा के बेटे हैं। एचएन बहुगुणा परिवार की तीसरी पीढ़ी है। शपथ ग्रहण कार्यक्रम पूरा हो गया है।

सुबोध उनियाल ने मंत्री पद की शपथ ली

नरेंद्र नगर से एक बार फिर विधायक चुने गए सुबोध उनियाल ने भी मंत्री पद की शपथ ली। सुबोध उनियाल नरेंद्र नगर से तीसरी बार विधायक हैं। वह साल 2017 से कैबिनेट मंत्री रहे हैं।

रेखा आर्य ने मंत्री पद की शपथ ली

कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आईं रेखा आर्य ने मंत्री पद की शपथ ली। रेखा सोमेश्वर से तीसरी बार विधायक बनीं हैं। 2016 में कांग्रेस से बीजेपी में आई। 2017 से उनके पास राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार था। उन्होंने पारंपरिक वेश-भूषा में शपथ ग्रहण किया। नए मंत्रिमंडल में वह एकमात्र महिला चेहरा हैं।

गणेश जोशी ने ली शपथ

गणेश जोशी ने मंत्री पद की शपथ ली। गणेश जोशी ने शपथ के बाद पीएम मोदी को सैल्यूट किया। वह साल 1984 से बीजेपी से जुड़े हैं। तीरथ रावत और पुष्कर धामी सरकार से जुड़े रहे। वह सेना में भी सेवाएं दे चुके हैं।

धन सिंह रावत ने ली शपथ

धन सिंह रावत ने मंत्री पद की शपथ ली। वह उत्तराखंड में बीजेपी का राजपूत चेहरा हैं। वह श्रीनगर से विधायक हैं और कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष को हराया है। राज्यपाल ले. जनरल गुरमीत सिंह (रि.) ने दोनों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

प्रेम चंद अग्रवाल ने संस्कृत में ली शपथ

प्रेम चंद अग्रवाल ने संस्कृत में पद और गोपनीयता की शपथ ली। इस दौरान संतों ने तालियां बजाकर उनका स्वागत किया। राज्यपाल ले. जनरल गुरमीत सिंह (रि.) ने प्रेम चंद अग्रवाल को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

यह भी पढ़ें : प्लास्टिक के कबाड़ गोदाम में लगी भीषण आग, 11 की मौत

सतपाल महाराज ने भी मंत्री पद की शपथ ली

सतपाल महाराज ने भी मंत्री पद की शपथ ली। राज्यपाल ले. जनरल गुरमीत सिंह (रि.) ने सतपाल महाराज को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

यह भी पढ़ें : Dhami 2.0 उत्तराखंड धाम एक बार फिर धामी के नाम

Related Post

CM Dhami

सीएम धामी ने आपदा संभावित क्षेत्रों में 500 सौर स्ट्रीट लगाने को मंजूरी दी

Posted by - February 5, 2025 0
देहारादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने मंगलवार को 28.69 लाख रुपये के बजट के साथ खैर…
Acting Workshop

उत्तराखण्ड काफी खूबसूरत है। शूटिंग के लिए बेहतरीन स्थान: पराग मेहता

Posted by - September 25, 2025 0
देहरादून: सूचना एवं लोक संपर्क विभाग के सभागार में गुरुवार को नेक्स्ट लेवल एवं संभव कला मंच द्वारा आयोजित पांच…
ICC

जिला प्रशासन का इंटेंसिव केयर सेंटर बना रेस्क्यू बच्चों के लिए संजीवनी

Posted by - January 23, 2026 0
देहरादून: बालश्रम एवं भिक्षावृत्ति के विरुद्ध जिला प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे सघन अभियान के अंतर्गत रेस्क्यू किए गए बच्चों…
CM Dhami

आपदा प्रभावित गांवों में बचाव एवं राहत कार्यों को और अधिक गति प्रदान करें: धामी

Posted by - September 18, 2025 0
देहारादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने गुरुवार को आईटी पार्क स्थित राज्य आपदा परिचालन केंद्र से प्रदेशभर में…
Indian Oil will contribute ₹60 crore for the Gorakhpur International Cricket Stadium.

गोरखपुर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के लिए इंडियन ऑयल करेगा ₹60 करोड़ का सहयोग

Posted by - February 19, 2026 0
लखनऊ:- गोरखपुर में प्रस्तावित अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम ( International Cricket Stadium) के निर्माण में इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड ₹60 करोड़…