Zila Panchayat Agra

बिना मतदान के ही जीत गए 77 क्षेत्र पंचायत सदस्य

1298 0
आगरा। यूपी के आगरा में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में बुधवार को नाम वापसी के दिन ही क्षेत्र पंचायत के तमाम उम्मीदवार निर्विरोध जीत गए जिन्हें रिटर्न ऑफिसर ने प्रमाण पत्र भी प्रदान कर दिए हैं। अब इन क्षेत्रों में 15 अप्रैल को मतदान नहीं होगा।

जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के प्रथम चरण में 15 अप्रैल को मतदान होना है। बुधवार को नाम वापसी का दिन था। तमाम प्रत्याशियों ने मैदान से अपने हाथ खींच लिए तो कई प्रत्याशियों का नामांकन पत्र खारिज हो गया जिसके चलते जिले में मतदान से पहले ही क्षेत्र पंचायत के 77 उम्मीदवार जीत गए (77 kshetra panchayat members elected) जिन्हें निर्वाचन अधिकारी साहब सिंह यादव ने देर रात विजयी घोषित कर दिया। निर्विरोध जीतने वालों में पूर्व मंत्री, पूर्व विधायक, विधायक और एक पूर्व ब्लाक प्रमुख के परिवार के सदस्य शामिल हैं।

बता दें कि, मंगलवार को पंचायत चुनाव में जिला पंचायत सदस्य, प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य और ग्राम पंचायत सदस्य के लिए नामांकन करने वाले प्रत्याशियों के नाम वापसी और नामांकन चुनाव चिन्ह प्रदान करने का दिन था। इसको लेकर कलेक्ट्रेट के साथ ही सभी ब्लॉक मुख्यालय पर देर रात तक भीड़ जुटी रही। नामांकन पत्रों की जांच के बाद निर्विरोध प्रत्याशियों को विजयी घोषित किया गया जो मतदान से पहले ही चुनाव जीत गए हैं।

अकोला ब्लॉक: 10 क्षेत्र पंचायत सदस्य निर्विरोध जीते
अकोला ब्लॉक में क्षेत्र पंचायत सदस्य के 81 वार्ड हैं  जिनमें 251 उम्मीदवारों ने नामांकन किया था। नाम वापसी के दिन 10 वार्ड में एक-एक प्रत्याशी ही चुनाव मैदान में रह गया।  इसलिए इन प्रत्याशियों को निर्विरोध सर्वसम्मति से विजयी घोषित किया गया। इनमें अनीता, कृष्ण वीर सिंह, आशा देवी, सुरेंद्र सिंह, देवेंद्र सिंह, जोगेंद्र सिंह, बलवीर सिंह, हाकिम सिंह, विश्वेंद्र सिंह और रविंद्र सिंह शामिल हैं।
बरौली अहीर ब्लॉक : 7 क्षेत्र पंचायत सदस्य निर्विरोध विजयी
शहर से सटे बरौली अहीर ब्लॉक से क्षेत्र पंचायत के 7 सदस्य निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं जिनमें वार्ड 101 से गरिमा राणा, वार्ड 67 से वीरेंद्र कुमार, वार्ड 85 से सुनीता, वार्ड 14 से मुकेश कुमार, वार्ड 13 से अरविंद, वार्ड 11 से अवनीश और वार्ड 9 से जोगेंदर शामिल है। इसी के साथ ब्लॉक में 616 ग्राम पंचायत सदस्य निर्विरोध चुने गए हैं।
फतेहाबाद ब्लॉक : 22 क्षेत्र पंचायत सदस्य निर्विरोध, पूर्व मंत्री के परिवार के पांच सदस्य भी शामिल
फतेहाबाद ब्लॉक में क्षेत्र पंचायत के 22 प्रत्याशी निर्विरोध चुनाव जीते हैं, जिनमें पूर्व मंत्री रामसकल गुर्जर के परिवार के 5 सदस्य निर्विरोध क्षेत्र पंचायत सदस्य चुने गए हैं। बुधवार को नाम वापसी के बाद पूर्व मंत्री के बड़े भाई अमर सिंह गुर्जर वार्ड 91 से, वार्ड नंबर 84 से भतीजा अजय सिंह, वार्ड नंबर 49 से अजय सिंह की पत्नी कमलेश, वार्ड नंबर 98 से भतीजा धीरज सिंह और वार्ड नंबर 49 से धीरज सिंह की पत्नी प्रियंका निर्विरोध निर्वाचित हुई हैं।
फतेहपुर सीकरी ब्लॉक : 6 क्षेत्र पंचायत सदस्य निर्विरोध विजयी
फतेहपुर सीकरी ब्लॉक में क्षेत्र पंचायत सदस्य के 81 वार्ड हैं जिनमें से 6 सदस्य निर्विरोध चुने गए हैं जिनमें वार्ड 60 से नीरज सिंह, वार्ड 61 से उषा देवी, वार्ड 62 से राकेश, वार्ड 64 से राजकुमार, वार्ड 65 से मंजू देवी और वार्ड 73 से अनिल कुमार निर्विरोध चुनाव जीते हैं। 
जैतपुर कलां ब्लॉक: चार प्रत्याशी निर्विरोध चुने
जैतपुर कलां ब्लॉक में पांच प्रत्याशी निर्विरोध चुने गए हैं जिनके नाम वार्ड नंबर 8 से राधा देवी, वार्ड नंबर 21 से प्रभाकर सिंह, वार्ड नंबर 29 से गंभीर सिंह और वार्ड नंबर 36 से प्रिया सिंह शामिल हैं।

खंदौली ब्लॉक :12 प्रत्याशी निर्विरोध जीते

खंदौली में पूर्व ब्लाक प्रमुख जयवीर सिंह तोमर साथ ही उनके बेटे कृष्ण कुमार, भाई सत्यवीर सिंह और पत्नी उर्मिला देवी निर्विरोध क्षेत्र पंचायत चुनाव जीते हैं। इसके साथ ही शिवकुमार, जबर खान,आलमवीर, शुभम जुरैल, राजबहादुर, प्रेमलता,विनय और विमला भी अपने अपने वार्ड से निर्विरोध चुनाव जीते हैं।

खेरागढ़ ब्लॉक : तीन क्षेत्र पंचायत सदस्य निर्विरोध

खैरागढ़ ब्लॉक में तीन क्षेत्रत्र पंचायत सदस्य निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं जिनमें वार्ड 18 से ओम प्रकाश, वार्ड 59 से अनिल कुमार और वार्ड 56 से सीमा देवी शामिल है।

बिचपुरी ब्लॉक: पांच क्षेत्र पंचायत सदस्य निर्विरोध

बिचपुरी ब्लॉक से पांच प्रत्याशी क्षेत्र पंचायत सदस्य के निर्विरोध विजयी हुए हैं जिनके नाम वार्ड 6 से महेश चंद्र, वार्ड 18 से संगीता, वार्ड 27 से उर्मिला प्रकाश, वार्ड 42 से शीला और वार्ड 51 से रामप्रकाश शामिल हैं।

बाह ब्लॉक: पांच क्षेत्र पंचायत सदस्य निर्विरोध

बाह ब्लॉक के क्षेत्र पंचायत सदस्य के वार्ड 45 से से मुकेश कुमार निर्विरोध विजयी हुए हैं। वार्ड 48 से कुसमा और वार्ड 70 से राहुल सिंह, वार्ड 14 से लाल सिंह और वार्ड 34 से रामचरित निर्विरोध विजयी हुए हैं।

सैयां ब्लॉक में क्षेत्र पंचायत सदस्य के वार्ड -8 से मानवेंद्र सिंह और वार्ड 67 से प्रदीप उदयवीर प्रदीप निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। वहीं अछनेरा ब्लॉक से एकमात्र वार्ड 44 से हीरा देवी क्षेत्र पंचायत सदस्य निर्वाचित हुई हैं।

Related Post

Women teacher in lakheempur

लखीमपुर खीरी: महिला शिक्षकों ने स्कूल की दीवारों पर भरे कल्पनाओं के रंग

Posted by - March 7, 2021 0
लखीमपुर खीरी। जिले में एक सरकारी प्राइमरी स्कूल की टीचर्स ने अपना स्कूल खुद पेंट कर डाला। कोरोना काल में योगी…
Zoo

यूपी के चिड़ियाघरों में बर्ड फ्लू को लेकर हाई अलर्ट, वन्य जीवों की सुरक्षा के लिए उठाए जा रहे कड़े कदम

Posted by - May 14, 2025 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के सभी प्राणी उद्यानों (Zoos) और सफारी पार्कों (Safari Parksमें बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) के बढ़ते खतरे…
Disadvantaged communities are becoming a new force in the rural economy.

मुसहर, वनटांगिया, बुक्सा और बावरिया बने ग्रामीण अर्थव्यवस्था की नई ताकत

Posted by - January 28, 2026 0
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के वंचित समुदाय (Communities) जिन्हें कल तक बुनियादी सुविधाओं के लिए भी संघर्ष करना पड़ता था, आज…
cm yogi

विकास के लिए पैसों की कोई कमी नहीं, संरक्षण की जिम्मेदारी नागरिकों की: सीएम योगी

Posted by - November 27, 2022 0
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि केंद्र व राज्य में समान विचारधारा की, डबल इंजन की सरकार…