Firozabad jail

फिरोजाबाद: 43 कोरोना संक्रमित, 16 मरीज जिला कारागार में पॉजिटिव

1041 0
फिरोजाबाद। यूपी के फिरोजाबाद में दिन प्रतिदिन 30- 40 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आ रही है। गुरुवार को जिले में 43 नए कोरोना के मरीज मिले, जिनमें 16 मरीज जिला कारागार (16 Prisoners tested corona positive in firozabad) के कैदी थे। इन्हें अलग कमरे में आइसोलेट किया गया है।

जिले में कोरोना के मरीज लगातार बढ़ते जा रहे हैं। अब कोरोना ने जिला कारागार में भी दस्तक दे दी है। गुरुवार को जिला जेल के कुल 16 कैदियों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव पाई गई। जेल में पहली बार एक साथ इतने बंदी कोरोना संक्रमित मिले हैं। संक्रमित बंदियों को अलग कमरे में आइसोलेट कर दिया गया है।

कोरोना का कहर : मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री जिलों का करेंगे दौरा

 

जिले में बीते 20 दिनों में कोरोना मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। प्रतिदिन 30 से 40 मरीज सामने आ रहे हैं। जिले में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 10 रह गया था, लेकिन बुधवार को 43 नए मरीज मिलने से आंकड़ा 286 तक पहुंच गया है। कोरोना संक्रमण की चेन को तोड़ने के लिए सरकार लोगों से कोरोना गाइडलाइन पालन करने की अपील कर रही है। बावजूद इसके लोग कोरोना प्रोटोकॉल का पालन नहीं कर रहे हैं।

बुधवार को आई रिपोर्ट में जिला कारागार के 16 कैदी संक्रमित मिले। कारागार प्रशासन का कहना है कि संक्रमित बंदियों को आइसोलेट कर दिया गया है। संक्रमित बंदियों के संपर्क में आए अन्य बंदियों की भी जांच कराई जाएगी।

Related Post

किसी भी कार्य को अच्छे मन से किया जाए तो सफलता अवश्य मिलती है : राठौर

Posted by - October 11, 2021 0
शाहजहांपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री, अध्यक्ष प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड  जेपीएस राठौर (JPS Rathore) ने अपने पैतृक गांव मोहनपुर…
Health

ब्रजेश पाठक बोले- यूपी में किए जा चुके हैं 10 करोड़ 94 लाख़ कोरोना टेस्ट

Posted by - April 13, 2022 0
लखनऊ: स्वास्थ्य विभाग प्रदेश (Health department) के लोगों के लिए बेहतर काम कर रहा है। लोगों का स्वास्थ्य हमारी प्राथमिकता…