टिक टॉक

टिकटॉक का सख्त कदम, हटाए भारत में 60 लाख से ज्यादा वीडियो

1069 0

टेक डेस्क। मनोरंजक वीडियो बनाने की सुविधा देने वाली कंपनी टिकटॉक ने भारत में 60 लाख से ज्यादा वीडियो हटाए हैं। कंपनी ने एक बयान में कहा, ‘यह टिकटॉक के अपने उपयोक्ताओं को सुरक्षित और सहज महसूस कराने के प्रयासों का हिस्सा है। साथ ही टिकटॉक समुदाय के भीतर सही स्रोत देकर उन्हें सशक्त करने का भी प्रयास है।’

ये भी पढ़ें :-आरबीआई से दिल्ली हाईकोर्ट से मांगा जवाब, बिना मंजूरी कैसे चल रहा है Google Pay 

आपको बता दें मद्रास हाईकोर्ट ने कुछ दिनों पहले ही टिक टॉक पर एक मामले की सुनवाई करते हुए इस एप को बैन करने का आदेश केंद्र सरकार को दिया है। कोर्ट ने पाया था कि इस एप पर कई आपत्तिजनक वीडियो हैं, जो बच्चों के लिए सही नहीं हैं।इसके अलावा टिकटॉक एप का उपयोग 13 वर्ष की आयु से ऊपर के बच्चे ही कर सकेंगे। इसके लिए कंपनी ने एक अलग पैमाना बनाया है।

ये भी पढ़ें :-टिक टॉक के खिलाफ शिकायत पर जानें कब सुप्रीम कोर्ट करेगा सुनवाई 

जानकारी के मुताबिक टिकटॉक के निदेशक हेलेना लेरच ने कहा, ‘‘एक वैश्विक समुदाय के तौर पर सुरक्षा टिकटॉक की प्राथमिकताओं में एक है। इन कदमों से हम अपने भारतीय उपयोक्ताओं के लिए अपने मंच को सुरक्षित और सकारात्मक बनाए रखने की प्रतिबद्धता को फिर से सुनिश्चित करेंगे।’’

Related Post

चार आतंकवादी ढेर

जम्मू-कश्मीर : मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के चार आतंकवादी ढेर

Posted by - March 15, 2020 0
अनंतनाग । जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में रविवार सुबह सुरक्षाबलों के घेराबंदी व तलाशी अभियान शुरू किया। इस दौरान हुई…
अमेठी पहुंची प्रियंका

अमेठी पहुंची प्रियंका, स्वागत में ‘प्रियंका गांधी आईं भाजपा घबराई’ के लगे नारे

Posted by - March 27, 2019 0
अमेठी। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने उत्तर प्रदेश की कमान अब अपने हाथ में ले ली है। वह जगह-जगह…

जानें क्यों पुरुषों के मुकाबले महिलाओं को होता है ज्यादा सिरदर्द

Posted by - August 12, 2019 0
लखनऊ डेस्क। महिलाओं में सिरदर्द की परेशानी ज्यादा देखी जाती है कुछ हॉर्मोनल वजहों को भी जिम्मेदार ठहराया जा सकता…