Hijab

क्लास में हिजाब पहनने पर 6 छात्राएं निलंबित, पत्रकारों को बनाया बंधक

467 0

मंगलुरू: कर्नाटक में दक्षिण कन्नड़ जिले के मंगलुरू (Mangaluru) में एक सरकारी कॉलेज में हिजाब (Hijab) विवाद गहरा गया। 6 छात्राओं को कक्षा के दौरान हिजाब पहनने पर निलंबित कर दिया गया है। छात्राओं को क्लास में हिजाब नहीं पहनने की चेतावनी दी गई थी, जिसे वह लगातार नज़रअंदाज कर रही थीं। इसके बाद उप्पिनागेडी के सरकारी फर्स्ट ग्रेड कॉलेज के प्रिंसिपल शेखर एमडी ने सख्त कार्रवाई करते हुए 6 छात्राओं को निलंबित कर दिया। कुछ छात्रों के समूह ने जब लड़कियों के हिजाब पहनकर आने के विरोध में कॉलेज में भगवा शॉल पहनकर क्लास में आना शुरू किया तो कॉलेज प्रबंधन ने कार्रवाई का फैसला लिया।

हिजाब विवाद को रिपोर्ट करने जब टीवी चैनलों के दो पत्रकार (journalists) कॉलेज पहुंचे तो हिजाब समर्थक छात्रों ने उन्हें कैद कर लिया। यही नहीं, उनके मोबाइल फोन से वीडियो क्लिपिंग को भी मिटा दिया गया। कन्नड़ न्यूज चैनलों में काम करने वाले अजित कुमार और प्रवीण कुमार ने इसकी शिकायत दर्ज करायी है। उनके मुताबिक करीब 20 छात्रों ने उन्हें चारों तरफ से घेर लिया। धकेलते हुए एक क्लासरूम में ले गए और वहां पर कैद कर लिया। छात्रों ने उन्हें तभी छोड़ा, जब उन्होंने अपने फोन से वीडियो को हटा दिया।

उपचुनाव में सीएम धामी की ऐतिहासिक जीत पर पीएम मोदी ने दी बधाई

छात्रों के समूह ने दो और पत्रकारों को कॉलेज में अंदर आने ही नहीं दिया। उप्पिनागेडी पुलिस ने कॉलेज के 25 छात्रों के खिलाफ आईपीसी की धारा 143 (गैरकानूनी सभा), 323 (स्वेच्छा से चोट पहुंचाना), 342 (गलत तरीके से कैद करना) 506 (आपराधिक धमकी) और 149 (एक उद्देश्य को लेकर गैरकानूनी सभा) के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

पीएम मोदी उद्यामियों से बोले- मेरी काशी बदल गई, इसे देखकर आइए

Related Post

CM Vishnudev Sai

रायपुर प्रेस क्लब के होली मिलन समारोह “रंगोत्सव” सीएम विष्णुदेव साय हुए शामिल

Posted by - March 2, 2026 0
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (CM Vishnudev Sai) आज रायपुर प्रेस क्लब द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह “रंगोत्सव” एवं “महामूर्ख सम्मेलन…

पेगासस जासूसी मामले में जांच की अर्जी स्वीकार, अगले हफ्ते होगी सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई

Posted by - July 30, 2021 0
संसद से लेकर सड़क तक पेगासस स्पाइवेयर विवाद को लेकर बवाल मचा हुआ है, इस बीच एक बड़ी खबर आई…
CM Dhami paid tribute to former MLA Chandrashekhar

पूर्व विधायक चन्द्रशेखर के घर पहुंचकर मुख्यमंत्री धामी ने दी श्रद्धांजलि

Posted by - November 29, 2024 0
हरिद्वार। सीएम पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) भाजपा के वरिष्ठ नेता और ज्वालापुर विधानसभा (हरिद्वार) से पूर्व विधायक स्व. चंद्रशेखर…
Savin Bansal flagged off the Doon Marathon

दून मैराथन दौड़ हमारे सामूहिक संकल्प, एकता और ऊर्जावान उत्तराखण्ड की प्रतीक: जिलाधिकारी

Posted by - November 7, 2025 0
देहरादून : उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस रजत जयंती समारोह के अवसर पर जिला प्रशासन देहरादून के तत्वाधान में आज दून…