5G service started in Gangotri

गंगोत्री में 5जी सेवा शुरू, गांवों को मिलेगी बेहतर संचार सुविधा

419 0

देहरादून। मुख्यमंत्री (CM Dhami) और केंद्रीय संचार एवं रेल मंत्री ने बुधवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में आयोजित कार्यक्रम में उत्तराखण्ड के पवित्र धाम गंगोत्री में संपूर्ण देश के 2 लाख वीं 5G साइट का शुभारंभ किया। इसके साथ ही संपूर्ण देश की आस्था के केंद्र चारधाम (बद्रीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री) में फाइबर कनेक्टिविटी (ऑप्टिकल फाइबर) के कार्य का शुभारंभ भी किया।

इस मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने उत्तराखण्ड के डिजिटल परिदृश्य में क्रांतिकारी बदलाव लाने के लिये केंद्रीय संचार एवं रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि आज देवभूमि आने वाले श्रद्धालुओं को 5जी सेवा के रूप में एक शानदार उपहार मिल रहा है। चारधाम में से एक गंगोत्री धाम में 5G सेवाओं की दो लाख वीं साइट में 5G सेवाएं प्रारंभ हो रही हैं। यह सेवा न केवल चार धाम यात्रा के लिए लाभकारी सिद्ध होगी बल्कि आसपास के क्षेत्र के गांवों में संचार सेवा के विस्तार के लिए भी मील का पत्थर साबित होगी। यह देवभूमि में “संचार के अनंत आकाश“ की शुरूआत भी है, जो 21वीं सदी के विकसित होते भारत के सामर्थ्य का परिचय भी कराता है।

उन्होंने (CM Dhami) कहा कि हमने पहाड़ में हाई स्पीड नेटवर्क का कभी जो सपना देखा था, वह आज सच साबित हो रहा है। देश-विदेश के विभिन्न हिस्सों से आने वाले लाखों तीर्थयात्री हाई-स्पीड डेटा नेटवर्क का लाभ उठा सकेंगे। इससे चारधाम यात्रा के दौरान डिजास्टर मैनेजमेंट, सर्विलांस और रियल टाइम बेसिस पर यात्रा की निगरानी रखने में हमें सहायता मिलेगी। 5-जी के साथ भारत पहली बार टेलीकॉम टेक्नॉलजी में ग्लोबल स्टेंडर्ड तय कर रहा है।

मुख्यमंत्री  (CM Dhami) ने कहा कि, “डिजिटल इंडिया“ सिर्फ एक नाम नहीं है बल्कि ये देश के विकास के विस्तृत विजन का एक महत्वपूर्ण अंग है। हमने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Modi) के नेतृत्व में चार क्षेत्रों पर ध्यान दिया है। पहला है, “डिवाइस की कीमत“, दूसरा है, “डिजिटल कनेक्टिविटी“, तीसरा, “डेटा की कीमत“, चौथा, और सबसे जरूरी, ‘डिजिटल फर्स्ट’ की सोच। इसका नतीजा है कि 2014 में जीरो मोबाइल फोन निर्यात करने वाला देश आज हजारों करोड़ के मोबाइल फोन निर्यातक बन चुके है।

सीएम धामी से मिले अक्षय कुमार, इस मुद्दे पर हुई चर्चा

इस मौके पर केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने अक्टूबर 2022 को देश में 5G की यात्रा का शुभारंभ किया। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में टेलीकॉम क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य किए जा रहे हैं। यह समय टेलीकॉम क्षेत्र का स्वर्णिम काल है। उन्होंने कहा को मुख्यमंत्री धामी  (CM Dhami) के विशेष आग्रह पर चार धाम को ऑप्टिकल फाइबर एवं 5G से जोड़ने का कार्य शुरू किया गया था। आज देश में हर एक मिनट में 5G की साइट रेडियेट हो रही है। ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेलवे लाइन पर मंत्री वैष्णव ने कहा कि यह प्रोजेक्ट नए भारत का एक बड़ा उदाहरण है। यह रेल लाइन अत्यधिक आधुनिक टेक्नोलॉजी पर आधारित हिमालयन टनलिंग मेथड पर अधारित है। हम प्रकृति के साथ आगे बढ़कर विकास करने पर विश्वास करते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हमेशा उत्तराखंड के लिए तत्परता से कार्य किया है। इस दौरान मंत्री गणेश जोशी, रेखा आर्या, मेयर सुनील उनियाल गामा, विधायक मुन्ना सिंह चौहान, खजान दास, सविता कपूर, डीजी टेलिकॉम एसके जैन, सचिव शैलेश बगौली एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

Related Post

PM Modi

PM मोदी ने दी हनुमान जयंती की शुभकामनाएं, कहा- “कोरोना के खिलाफ लड़ाई में उनका आशीर्वाद मिलता रहे”

Posted by - April 27, 2021 0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने मंगलवार को भगवान हनुमान का आशीर्वाद मांगते हुए उम्मीद जताई कि इससे…
नमस्ते ट्रंप

नमस्ते ट्रंप : दिल्ली के सरकारी स्कूल में ‘हैप्पीनेस क्लास’ का जायजा लेंगी मेलानिया ट्रंप

Posted by - February 20, 2020 0
नई दिल्ली। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपनी दो दिवसीय भारत यात्रा पर 24 फरवरी को अहमदाबाद पहुंचेंगे। जहां पर…
Election Duty

पंचायत चुनाव ड्यूटी करने वाले 135 शिक्षकों की मौत, हाईकोर्ट की फटकार, कौन है जिम्मेदार?

Posted by - April 28, 2021 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कोरोना संकट के बीच पंचायत चुनाव ड्यूटी ( up panchayat election)  में लगे 135 शिक्षकों की…
डोनाल्ड ट्रंप

ट्रंप संग मेलानिया ने चलाया चरखा, आंगतुक पुस्तिका में गांधी का जिक्र न कर लिखा

Posted by - February 24, 2020 0
गुजरात। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपनी पत्नी मेलानिया, बेटी इवांका और दामाद जेरेड कुशनेर के साथ अहमदाबाद पहुंच चुके…
CM Dhami

मेडिकल इमजेंसी जैसी स्थिति की दृष्टि से पिथौरागढ़ में अतिरिक्त हैलीकॉप्टर की करें व्यवस्था: धामी

Posted by - June 14, 2025 0
देहारादून। सीएम धामी (CM Dhami) ने मानसून के दौरान किसी भी भूस्खलन की आपात स्थिति के दौरान घटना स्थल पर…