57 kg honey was extracted from beehive in CM's residence

मुख्यमंत्री आवास में मधुमक्खियों के छत्ते से निकला 57 किलो शहद

325 0

देहरादून। मुख्यमंत्री आवास परिसर में मंगलवार को शहद (Honey) निष्कासन कार्य किया गया। पहले चरण में 57 किलोग्राम शहद निकाला गया। इस बार लगभग 200 किलोग्राम तक शहद के निष्कासन का लक्ष्य रखा गया है।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने बी-कीपिंग कार्य को पायलट प्रोजेक्ट के रूप में लेते हुए शहद महोत्सव आयोजित करने के लिए उद्यान विभाग को निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि महोत्सव में शहद (Honey) से तैयार किए जाने वाले समस्त प्रोडक्ट रखे जाएं और हर साल शहद महोत्सव की एक तिथि को निर्धारित किया जाए।

देहरादून -सीएम आवास में मधुमक्खी के छत्ते से निकला 57 किलो शहद -  Uttarakhand Morning Post

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने(CM Dhami) कहा कि उत्तराखण्ड में मौन पालन की अपार संभावनाएं हैं। उन्होंने कहा कि राज्य में प्रचुर मात्रा में फूलों की प्रजातियां हैं, जो उच्च गुणवत्ता वाले जैविक शहद उत्पादन में सहायक हैं।

पहाड़ी क्षेत्रों में औषधीय गुणों वाला शहद (Honey) तैयार करने के लिए लोगों को प्रशिक्षण दिया जाए। मौन पालन को बढ़ावा देने के लिए लोगों को जागरूक किया जाए।

Related Post

Yogi

शिवभक्तों को श्री काशी विश्वनाथ के सुगम दर्शन के लिए योगी सरकार ने की पुख्ता तैयारी

Posted by - July 9, 2023 0
वाराणसी। नव्य-भव्य श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर (Shri Kashi Vishwanath) विस्तारीकरण के बाद पहली बार सावन दो महीने तक रहेगा। सावन के…
CM Yogi pays tribute to Kalyan Singh on his 94th birth anniversary

सुशासन, विकास, राष्ट्रवादी मिशन को बढ़ाने के लिए हमेशा जाना जाएगा ‘बाबू जी’ का कार्यकालः सीएम योगी

Posted by - January 5, 2026 0
लखनऊ:  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने पूर्व मुख्यमंत्री/राज्यपाल कल्याण सिंह (Kalyan Singh) की 94वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी।…
Jangid Suthar Samaj congratulated CM Bhajanlal

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का जांगिड़ सुथार समाज ने किया अभिनंदन

Posted by - March 17, 2024 0
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal) से रविवार को जांगिड़ सुथार समाज के लोगों ने सैकड़ों की संख्या में ओटीएस…