Gang Rape

महिला के साथ 2 दिन तक 5 लोगों ने की हैवानियत, प्राइवेट पार्ट में डाली रॉड

563 0

गाजियाबाद। दिल्ली-एनसीआर में संपत्ति विवाद में एक महिला को दिल्ली से अगवा किया गया और गाजियाबाद में 2 दिन तक उसके साथ गैंगरेप (Gang Rape) किया गया। 

आरोपियों ने अमानवीयता की हदें पार करते हुए पीड़िता के प्राइवेट पार्ट्स में लोहे की रॉड भी डाल दी। महिला की हालत गंभीर है और अस्पताल में भर्ती है। 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

गाजियाबाद के नंदग्राम थानाक्षेत्र में वारदात को अंजाम दिया गया। पांच आरोपियों ने दो दिन तक उसे अपनी हवस का शिकार बनाया। आरोपियों ने महिला के गुप्तांगों में लोहे की रॉड भी डाली। इसके बाद पीड़िता को अधमरी हालत में आश्रम रोड के पास फेंक कर फरार हो गए। यूपी-112 से थाना पुलिस को इसकी सूचना मिली तो पुलिस ने अस्पताल भेजा। पीड़िता का दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

सहकारी बैंक से 146 करोड़ रुपये हड़पने की साजिश, 10 अधिकारी सस्पेंड

एसपी सिटी का कहना है कि महिला दिल्ली के नंदनगरी की रहने वाली है। वह नंदग्राम क्षेत्र में अपने भाई के यहां आई थी। वापस लौटते समय कुछ लोगों ने उन्हें उठा लिया।

पूछताछ में पता चला कि आरोपी महिला के पूर्व से ही परिचित हैं और दोनों पक्षों के बीच संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा है। मामले में पांच लोगों को हिरासत में लिया गया है। इस मामले में दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने गाजियाबाद पुलिस को किया नोटिस जारी किया है।

Related Post

CM Yogi

उप्र में ही वास करती है भारत की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक आत्मा : सीएम योगी

Posted by - October 15, 2022 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) डाक विभाग उप्र परिमण्डल की ओर से शनिवार को यहां ललितकला अकादमी अलीगंज में…
CM Yogi

‘बार-बार नहीं होनी चाहिए मां सीता की अग्निपरीक्षा’, भारी गले से अयोध्यावासियों से बहुत कुछ कह गये सीएम योगी

Posted by - October 30, 2024 0
अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) बुधवार को दीपोत्सव 2024 के अंतर्गत रामकथा पार्क में आयोजित कार्यक्रम के दौरान जनता…