इन 3 खिलाड़ियों को मिल सकता है श्रीलंका के खिलाफ डेब्यू करने का मौका

742 0

आगामी श्रीलंका दौरे के लिए युवा भारतीय टीम को चुना गया है। शिखर धवन की अगुवाई में इस टीम को मेजबान टीम के खिलाफ 3 वन डे और 3 t20 मैचों की सीरीज खेलनी है। टीम में कई नए चेहरों को शामिल किया गया है। इसलिए अक्टूबर में होने वाले t20 वर्ल्ड कप से पहले भारत के लिए दौरा अहम माना जा रहा है। क्योंकि t20 वर्ल्ड कप से पहले ये भारत की आखिरी लिमिटेड ओवर सीरीज होगी। इस दौरे के लिए टीम के कोच नियुक्त किए गए राहुल द्रविड़ ने पहले ही साफ कर दिया था कि सभी खिलाड़ियों को प्लेइंग 11 में जगह देना मुश्किल रहेगा। ऐसे में यह तीन खिलाड़ी ऐसे हैं जिन्हें श्रीलंका के खिलाफ भारत के लिए डेब्यू करने का मौका मिल सकता है।

पहले खिलाड़ी हैं बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल। देवदत्त काफी समय से घरेलू क्रिकेट में लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। आईपीएल में भी देवदत्त ने आरसीबी के लिए खेलते हुए सबको काफी प्रभावित किया है। यही वजह है उन्हें श्री लंका दौरे के लिए भारतीय टीम में शामिल किया गया है। साल 2020 में देवदत्त आरसीबी का हिस्सा बने थे। अपने पहले ही सीजन में देवदत्त ने इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द सीजन का अवॉर्ड अपने नाम किया। उन्होंने 15 मैचों में 473 रन बनाए। अपने इसी फॉर्म को देवदत्त ने 2021 की विजय हजारे ट्रॉफी में भी बरकरार रखा। पडिक्कल ने रेकॉर्ड लगातार 4 शतक जड़े। आईपीएल 2021 में भी देवदत्त ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ हुए मैच में अपना पहला आईपीएल शतक लगाया। हालांकि श्री लंका के खिलाफ वनडे सीरीज में शिखर धवन और पृथ्वी शॉ ही बतौर ओपनिंग जोड़ी पहली पसंद होंगे पर t20 सीरीज में देवदत्त को मौका मिल सकता है।

दूसरे खिलाड़ी हैं तमिलनाडु के मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती। वरुण की खासियत है कि वो एक जी ओवर में 6 अलग अलग गेंदें डाल सकते हैं। आईपीएल 2020 में वरुण ने केकेआर की ओर से खेलते हुए 13 मैचों में 17 विकेट चटकाए थे। इसके बाद वरुण को टीम इंडिया के ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए टी20 स्क्वॉड में शामिल किया गया। हालांकि फिटनेस समस्याओं के कारण वरुण ऑस्ट्रेलिया में डेब्यू नहीं कर सके। आईपीएल 2021 में उन्होंने 7 मैचों में 7 विकेट चटकाए हैं। वरुण के पास टॉप क्वालिटी बल्लेबाजों के सामने गेंदबाजी करने का अनुभव है। ऐसे में संभव है की उन्हें श्री लंका के खिलाफ डेब्यू करने का मौका मिले।

तीसरे हैं बाएं हाथ के युवा तेज गेंदबाज चेतन साकरिया। 2021 में के आईपीएल में डेब्यू करते हुए चेतन ने शानदार प्रदर्शन किया है। राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हुए चेतन ने 7 मैचों में 7 विकेट चटकाए। घरेलू क्रिकेट में चेतन का प्रदर्शन अच्छा रहा है। उनकी गेंदों में वैरिएशन है जो श्रीलंका में टीम इंडिया के काम आ सकती है। श्रीलंका दौरे पर टीम इंडिया के स्क्वॉड में सकारिया के रूप में एक मात्र लेफ्ट आर्म पेसर है। ऐसे में उन्हें श्री लंका के खिलाफ खेलने का मौका मिल सकता है।

Related Post

Sharad Pawar

राष्ट्रपति पद के लिए शरद पवार को कांग्रेस क्यों बनाना चाह रही संयुक्त विपक्षी उम्मीदवार?

Posted by - June 14, 2022 0
नई दिल्ली: कई दिग्गज राजनीतिक नेताओं के राष्ट्रपति चुनाव (Presidential election 2022) के लिए दौड़ में होने की अफवाह है,…
Rape

प्यार के बाद मिला धोखा, छत्तीसगढ़ी फिल्म अभिनेत्री से दुष्कर्म

Posted by - July 3, 2022 0
बिलासपुर: छत्तीसगढ़ी फिल्म (Film) अभिनेत्री से दुष्कर्म की वारदात घटी है। शिकायत मिलने के बाद मस्तुरी पुलिस ने साथी कलाकार…

महंगाई की चौतरफा मार झेल रहा आम इंसान, राहुल बोले- जनता हताश है, देश में टैक्स वसूली का राज है

Posted by - July 17, 2021 0
देश की जनता पर महंगाई की चौतरफा वार जारी है, शनिवार को एक बार फिर कांग्रेस नेता राहल गांधी ने…
एकेटीयू स्वच्छ कैंपस रैंकिंग 2019 में नंबर 1

एकेटीयू स्वच्छ कैंपस रैंकिंग 2019 में देश का नंबर 1 संस्थान

Posted by - December 3, 2019 0
लखनऊ। डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय ने स्वच्छ कैंपस रैंकिंग 2019 ऑफ़ हायर एजुकेशनल इंस्टीट्यूशन्स में पूरे देश में…
ANIL DESHMUKH

परमबीर सिंह की अर्जी पर देशमुख पर सौ करोड़ वसूली के आरोप की जांच CBI करेगी

Posted by - April 5, 2021 0
मुंबई। मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह (Parambir Singh) के आरोपों पर बॉम्बे हाईकोर्ट ने महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल…