रॉयल शादी में अंबानी परिवार की बिटिया ने पहनी मां की 35 साल पुरानी साड़ी

1849 0

मुंबई।दुनिया की सबसे महंगी शादियों में शुमार मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी की शादी 12 दिसंबर को आनंद पीरामल से हो गई ।ईशा की शादी में देश-विदेश के सभी दिग्गज सेलेब्रिटीज दूल्हा-दुल्हन को आशीर्वाद देने पहुंचे थे । शादी में ईशा अंबानी ने ऑफ व्हाइट कलर का लहंगा पहना था। वहीं आनंद पीरामल भी ऑफ व्हाइट कलर की शेरवानी में नजर आए ।

साथ ही आज यानी 14 दिसंबर को ईशा अंबानी का रॉयल रिसेप्शन है । इस रिसेप्शन में बॉलीवुड और पॉलिटिकल इंडस्ट्री के सेलेब्रिटीज को इनवाइट किया गया है। रिसेप्शन से पहले ईशा अंबानी की शादी में पहनी हुई साड़ी की काफी चर्चा हो रही है । इस साड़ी को लेकर एक दिलचस्प खुलासा हुआ है ।

इतना ही नहीं ऑफ व्हाइट लहंगे के साथ ईशा अंबानी ने रेड कलर की साड़ी भी कैरी की थी । खबरों की मानें तो ये साड़ी ईशा की मां नीता अंबानी की है जो 35 साल पुरानी है । मां नीता अंबानी की इस साड़ी को ईशा ने अपने लहंगे के साथ दुपट्टे की स्टाइल में ओढ़ा था । ये उनके ब्राइडल लुक को एट्रैक्टिव बना रहा था । वेडिंग में ईशा ने 16 कली का लहंगा पहना था । लहंगे की हर कली पर जरदोजी और मुकेश वर्क किया गया । पूरे लंहगे पर हाथ से कारीगरी की गई है। लहंगे की हर एक फ्लावर जाली को क्रिस्टल और सीक्वेंस से हाईलाइट किया गया । ईशा के इस शानदार लहंगे को अबु जानी और संदीप खोसला ने डिजाइन किया है।

गौरतलब है कि दीपिका पादुकोण ने भी अपनी शादी में अपनी मां की दी हुई साड़ी पहनी थी । ईशा की शादी के जश्न में फिल्म इंडस्ट्री से बच्चन परिवार, आलिया भट्ट, गौरी खान-शाहरुख खान, आमिर खान, रेखा, दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह, शाहिद कपूर-मीरा राजपूत, प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस और माधुरी दीक्षित जैसे बड़े स्टार्स पहुंचे । सभी ने ईशा की प्री वैडिंग सेरेमनी पर ताल से ताल भी मिलाई थी और पूरा बॉलीवुड झूम उठा था।

Related Post

इस अंदाज में स्वर्ण मंदिर पहुंचीं जाह्नवी, बोलीं- ‘भारत जैसी कोई जगह नहीं’

Posted by - November 8, 2019 0
बॉलीवुड डेस्क। फिल्म ‘दोस्ताना 2’ की शूटिंग की शुरुवात से पहले बॉलीवुड अभिनेत्री जाह्नवी कपूर अमृतसर पहुंचीं जहां उन्होंने सबसे…

फिल्म सरदार उधम का टीजर लॉन्च, अमेजन प्राइम पर होगी रिलीज

Posted by - September 27, 2021 0
नई दिल्ली। महान स्वतंत्रता सेनानी सरदार उधम सिंह की बहुप्रतीक्षित अनकही कहानी पर बनी फिल्म सरदार उधम का ऑफिशियल टीजर…

बॉलीवुड फिल्ममेकर विधु विनोद चोपड़ा का आज हुए 67 साल के, मना रहे अपना बर्थडे

Posted by - September 5, 2019 0
बॉलीवुड डेस्क। बॉलीवुड फिल्ममेकर विधु विनोद चोपड़ा का आज जन्मदिन हैं। 5 सितंबर 1952 को जम्मू कश्मीर के श्रीनगर में…