Sexual Enhancing Drugs

मोर के मांस से यौन शक्तिवर्धक दवा बनाने वाला शख्स गिरफ्तार

699 0
चंदौली।  जिले के रामनगर थाना क्षेत्र के राल्हुपुर में राष्ट्रीय पक्षी मोर के शिकार के आरोप में पुलिस और वन विभाग की टीम ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। उसके निशानदेही पर 3 मोर का शव बरामद हुआ जिनका राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार कर दिया गया।

वाराणसी सीमा से सटे रामनगर में मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है जहां झोलाछाप हकीम ने तीन मोर की हत्या सिर्फ इसलिए कर दी, क्योंकि वह मोर के मांस से यौन शक्तिवर्धक दवा (Sexual Enhancing Drugs) बनाना चाहता था।

फिलहाल पुलिस ने उस हकीम को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं वन विभाग ने मृत मोर को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार कर दिया है।

यौन शक्तिवर्धक दवा में होता है मांस का इस्तेमाल

पूछताछ में उसने अपना नाम बाबू बताया, जो कि भोजपुर मोरादाबाद निवासी है। उसने बताया कि वह यौन शक्तिवर्धक दवाएं (Sexual Enhancing Drugs) बनाने के लिए मोर पकड़ने आया था। उसने तीन मोरों को मार दिया है। मोर के मांस का उपयोग वह यौन शक्तिवर्धक दवा (Sexual Enhancing Drugs) बनाने में इस्तेमाल करता था।

युवक की निशानदेही पर पुलिस और वन विभाग की टीम तीनों मोर को लेकर रामनगर स्थित पशु चिकित्सालय पहुंची। जहां डॉक्टरों ने दो को मृत घोषित कर दिया। वहीं एक अन्य मोर ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया, जिसके बाद वन विभाग की टीम तीनों मोर का शव अपने साथ ले गई जिनका शनिवार की सुबह पोस्टमार्टम के बाद राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार कर दिया गया।

मुकदमा दर्ज कर भेजा गया जेल

वहीं रामनगर थाने की पुलिस ने वन दारोगा की तहरीर के आधार पर अभियुक्त के खिलाफ वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है। साथ ही जांच के बाद राष्ट्रीय पक्षी मोर की हत्या के बाबत भी कार्रवाई की जाएगी।

डीएफओ, काशी वन्य क्षेत्र – महावीर कौलाजगी  के अनुसार-

राष्ट्रीय पक्षी मोर के शिकार के आरोप में पुलिस और वन विभाग की टीम ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। उसके निशानदेही पर 3 मोर का शव बरामद हुआ जिनका राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार कर दिया गया। मोर का शिकार करने के आरोप में वन्य जीव अधिनियम कर तहत मुकदमा दर्ज जेल भेज दिया गया।

Related Post

Ravi Kishan

गोरखपुर के सांसद और बॉलीवुड के सुपरस्टार रवि किशन ने त्रिवेणी संगम में डुबकी लगाकर पुण्य कमाया

Posted by - January 17, 2025 0
महाकुम्भ नगर । गोरखपुर के सांसद और बॉलीवुड के सुपरस्टार रवि किशन (Ravi Kishan) ने शुक्रवार को त्रिवेणी संगम में डुबकी…
AK Sharma

सभी अधीक्षण अभियंता एवं अधिशाषी अभियंता स्तर पर कल सुनी जाएगी शिकायतें: AK Sharma

Posted by - June 12, 2022 0
लखनऊ: प्रदेश के ऊर्जा मंत्री ए.के.शर्मा (AK Sharma) ने ‘सम्भव’ पोर्टल की व्यवस्था अनुसार कल सोमवार 13 जून,2022 को सभी…

आजमगढ़ में टला बड़ा हादसा, घाघरा नदी में पलटी नाव, सुरक्षित निकाले गए 12 बच्चें

Posted by - September 27, 2021 0
आजमगढ़। यूपी के आजमगढ़ के बाढ़ प्रभावित देवारा में सोमवार सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते बच गया। बेलहिया ढाला के…