Mukesh Ambani

2जी सेवाओं को ‘इतिहास का हिस्सा’ बनाने की जरूरत : मुकेश अंबानी

1100 0

मुंंबई। रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने शुक्रवार को कहा कि 2जी सेवाओं से हटने के लिए सरकार को तत्काल नीतिगत उपायों की जरूरत है। उन्होंने कहा कि ये सेवाएं 25 साल पहले शुरू हुई थीं। अब इसे ‘इतिहास का हिस्सा’ बनाने की जरूरत है।

अंबानी ने कहा कि 2जी के कारण करीब 30 करोड़ उपभोक्ता मूल इंटरनेट सेवाओं से दूर

देश में पहली मोबाइल फोन कॉल की रजत जयंती के अवसर पर अंबानी ने कहा कि 2जी दौर के फीचर फोन की वजह से ऐसे समय करीब 30 करोड़ उपभोक्ता मूल इंटरनेट सेवाओं से दूर हैं, जबकि देश और कई अन्य देश 5जी के दौर में प्रवेश की तैयारी कर रहे हैं।

रिया चक्रवर्ती के खिलाफ बिहार पुलिस को मिले अहम सबूत, जल्द कर सकती है गिरफ्तार

देश और कई अन्य देश 5जी के दौर में प्रवेश की तैयारी में

अंबानी ने कहा कि मैं विशेषरूप से इस तथ्य की ओर ध्यान दिलाना चाहता हूं कि देश में अब भी 30 करोड़ मोबाइल ग्राहक 2जी के दौर में ‘फंसे’ हुए हैं। फीचर फोन की वजह से ये लोग ऐसे समय इंटरनेट के इस्तेमाल से दूर हैं जबकि भारत और शेष दुनिया 5जी टेलीफोनी के दौर में प्रवेश की तैयारी कर रही है।

उन्होंने कहा कि 2जी को अब इतिहास का हिस्सा बनाने के लिए आवश्यक कदम उठाने की जरूरत है। इससे पहले अंबानी ने घोषणा की थी कि रिलायंस इंडस्ट्रीज की दूरसंचार इकाई जियो फीचर फोन के स्थान पर सस्ते स्मार्टफोन पेशकर भारत को 2जी से मुक्त कराने का प्रयास करेगी।

Related Post

Emergency landing of air ambulance in Kedarnath

केदारनाथ में एयर एंबुलेंस की इमरजेंसी लैंडिंग, पायलट ने सूझबूझ से बड़ा हादसा टला

Posted by - May 17, 2025 0
देहारादून। केदारनाथ धाम (Kedarnath Dham) में एक हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग की सूचना सामने आई है। यह एम्स (AIIMS) का…
CM Dhami

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने भारत-नेपाल के बीच काली नदी पर मोटर पुल का शिलान्यास किया

Posted by - September 19, 2022 0
धारचूला। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने धारचूला क्षेत्र के मल्ला छारछुम में भारत-नेपाल राष्ट्र के बीच काली नदी…
cm yogi

बतौर स्टार प्रचारक पश्चिम बंगाल में CM योगी की मांग पीएम मोदी के बाद सबसे ज्यादा

Posted by - March 3, 2021 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) भले ही हमेशा विपक्ष के निशाने पर हों, लेकिन बतौर स्टार…