236 भारतीय जैसलमेर पहुंचे

ईरान से 236 भारतीय जैसलमेर पहुंचे, आइसोलेशन वॉर्ड में होगी स्क्रीनिंग

823 0

जैसलमेर। ईरान से भारत लाए गये 236 भारतीय नागरिकों को लेकर दो विमान सुबह राजस्थान के जैसलमेर पहुंच गये। सूत्रों ने बताया कि 118 नागरिकों को लेकर पहला विमान सुबह साढ़े सात बजे पहुंचा है। इसके थोड़ी देर बाद अन्य 118 नागरिकों को लेकर दूसरा विमान भी पहुंच गया।

सभी नागरिकों को हवाई अड्डे से कड़ी सुरक्षा में बसों से सीधे सैन्य क्षेत्र में स्थित वैलनेस सेंटर ले जाया गया

सभी नागरिकों को हवाई अड्डे से कड़ी सुरक्षा में बसों से सीधे सैन्य क्षेत्र में स्थित वैलनेस सेंटर ले जाया गया। इससे पहले इन भारतीय नागरिकों को लेकर विमान दिल्ली पहुंचा जहां से उन्हें दो विमानों से सीधे जैसलमेर के लिये रवाना कर दिया गया। जैसलमेर में हवाई अड्डे पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किये गये थे। ईरान में इन सभी की कोरोना वायरस की जांच की गयी थी, जहां इनकी रिपोर्ट निगेटिव आई।

जम्मू-कश्मीर : मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के चार आतंकवादी ढेर

इसके बाद इन्हें ऐहतियातन कम से कम 14 दिनों के लिये जैसलमेर भेजा गया है। सूूत्रों ने बताया कि इनकी आइसोलेशन वॉर्ड में स्क्रीनिंग की जाएगी और इसके बाद जैसलमेर के विशेष वार्ड में रखा जाएगा।

Related Post

CM Yogi

हर नागरिक की सेवा, सुरक्षा को प्रतिबद्ध है सरकारः मुख्यमंत्री

Posted by - February 9, 2026 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने शासकीय दायित्वों की व्यस्तताओं के बीच भी सोमवार को ‘जनता दर्शन’ किया। उन्होंने…
CM Dhami inaugurated the Magh Mela in Uttarkashi.

27 हजार से अधिक युवाओं को पारदर्शिता के साथ नौकरी मिली : मुख्यमंत्री

Posted by - January 14, 2026 0
देहरादून : मकर संक्रांति के पर्व पर उत्तरकाशी में सुप्रसिद्ध माघ मेला (बाड़ाहाट कू थौलू) आज से शुरू हो गया है।…
DM Savin Bansal

वरिष्ठ नागरिकों, महिलाओं की समस्या का हो प्राथमिकता पर समाधान: डीएम

Posted by - May 14, 2025 0
देहरादून : सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम के अंतर्गत जन समस्याओं का सुगमता से निराकरण हेतु जिलाधिकारी सविन बंसल (DM…
Sarvodaya School

सर्वोदय विद्यालयों में प्रवेश के लिए आवेदन शुरू, 22 मार्च अंतिम तिथि, 30 को परीक्षा

Posted by - March 19, 2025 0
लखनऊ:  समाज कल्याण विभाग और जनजाति विकास विभाग द्वारा संचालित जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालयों (Sarvodaya Schools) में शैक्षिक सत्र…