CORONA in UP

लखनऊ में मिले 2200 नए कोरोना संक्रमित, इलाज के लिए मारामारी

805 0

लखनऊ। राजधानी में कोरोना मरीजों की संख्या ने रफ्तार पकड़ ली है। रविवार सुबह 2200 कोरोना संक्रमित मरीज (2200 new corona infected in Lucknow)  मिले। बीते दिन 24 घंटे में सर्वाधिक 12,787 मरीज संक्रमित मिले हैं जबकि इलाज के दौरान 48 कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हो गई। राजधानी कोरोना इलाज को लेकर अस्पतालों में मारामारी चल रही है।

CM योगी ने दिए निर्देश, धार्मिक स्थलों में पांच से अधिक लोगों के प्रवेश पर रोक

 

प्रदेश में तेजी से बढ़ा कोरोना

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जनपदों में वायरस का प्रकोप दिनों दिन बढ़ रहा है। पिछले साल 11 सितम्बर को राज्य में सर्वाधिक मरीज 7,103 पाए गए थे। वहीं इस वर्ष शनिवार को सुबह छह बजे तक अब तक के सर्वाधिक 12,787 मरीज पाए गए और 48 मरीजों की मौत हो गई।

उधर, राजधानी के अस्पतालों में बेड फुल हैं। गंभीर मरीजों की पांच-पांच दिन से आईसीयू में शिफ्टिंग नहीं हो पा रही है। मार्च में जहां कोरोना के सक्रिय मामले सिर्फ 2000 थे, वहीं 10 अप्रैल को बढ़कर 58,801 हो गए हैं। ऐसे में 41 दिनों में सक्रिय मामले 29.4 गुना बढ़ गए हैं।

लखनऊ के बाद कानपुर में ज्यादा मरीज

वहीं लखनऊ के बाद कानपुर में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। ऐसी स्थिति में स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन दोनों ही अलर्ट हैं। राज्य के चार जनपदों में कोरोना ने कोहराम मचा दिया है। कुल मरीजों के 50 फीसद मरीज चार जनपदों के हैं, मौतें भी इन्हीं में सर्वाधिक है। लखनऊ में शनिवार को 4059 मरीज पाए गए और 23 की मौत हो गई, जो अब तक के सबसे अधिक हैं। इसके अलावा कानपुर नगर में 706, प्रयागराज में 1460, वाराणसी में 983, गौतमबुद्ध नगर में 221 मरीज पाए गए हैं।

Related Post

CM Yogi

माफियामुक्त, गुंडामुक्त और दंगामुक्त हुआ यूपी, अब सिर्फ विकास की चर्चा : सीएम योगी

Posted by - April 19, 2025 0
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने शनिवार को गोरखपुर के विकास को और ऊंचाई देते हुए करीब 1500 करोड़…
Mukhtar Ansari

मुख्तार अंसारी एम्बुलेंस मामला: डॉ. अलका राय के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज

Posted by - April 2, 2021 0
बाराबंकी। मुख्तार अंसारी (Mukhtar Ansari)  को मोहाली कोर्ट लेकर जाने वाली एम्बुलेंस के मामले में बाराबंकी में मुकदमा दर्ज किया…
CM Yogi

नवाचार और अनुसंधान से तटस्थ होने के कारण पिछड़ गया था भारत : सीएम योगी

Posted by - December 15, 2023 0
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों या अन्य शिक्षण संस्थानों को टापू या तटस्थ बने…
CM Yogi

दूसरे देशों पर निर्भरता को कम करना और स्वदेशी साधनों का बेहतर उपयोग ही प्रधानमंत्री का आह्वानः सीएम योगी

Posted by - September 25, 2025 0
ग्रेटर नोएडा/लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो (यूपीआईटीएस 2025) के मंच पर अंत्योदय के…