covid-19

गुजरात से उत्तराखंड आए 22 तीर्थयात्री कोरोना पॉजिटिव मिले

935 0
ऋषिकेश। गुजरात से उत्तराखंड आए 22 तीर्थयात्रियों की कोरोना (Corona Positive) रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। ऋषिकेश में आरटी पीसीआर टेस्ट की रिपोर्ट के बाद इसकी जानकारी मिली है। खास बात ये है कि रिपोर्ट आने तक ये यात्री ऋषिकेश से निकल चुके हैं।

गुजरात से ऋषिकेश घूमने आए 22 तीर्थयात्री कोरोना (Corona Positive) पॉजिटिव पाए गए हैं। सूचना के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम अब इन यात्रियों के संपर्क में आए लोगों के टेस्ट कराने की तैयारी कर रही है। 18 मार्च को गुजरात से चलकर ऋषिकेश पहुंचे 22 यात्रियों का कोविड टेस्ट किया गया जिसमें सभी लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। हालांकि अब सभी लोग गुजरात वापस लौट चुके हैं लेकिन इस मामले के बाद स्थानीय प्रशासन की परेशानी बढ़ गई है।

केंद्र सरकार ने महाकुंभ में कोरोना टेस्टिंग की संख्या को बताया नाकाफी

जानकारी के मुताबिक ऋषिकेश के मुनि की रेती क्षेत्र में बस लेकर घूमने आए 22 तीर्थयात्रियों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जानकारी के मुताबिक 4 दिन पहले मुनि की रेती चेक पोस्ट पर इन यात्रियों के आरटी पीसीआर टेस्ट किये गये थे। सोमवार को इनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई।

खास बात यह है कि सैंपल देने के बाद ये सभी यात्री ऋषिकेश से नीलकंठ महादेव मंदिर गए और उसके बाद मुनि की रेती के शीशम झाड़ी स्थित एक गुजराती आश्रम में ठहरे। अब स्वास्थ्य विभाग की टीम इन यात्रियों के संपर्क में आए लोगों और आश्रम में रहने वालों के सैंपल लेने की तैयारी कर रहा है. हालांकि ये लोग कितने लोगों के संपर्क में आए ये अभी कहा नहीं जा सकता।

कोरोना सैंपल टीम के इंचार्ज डॉ. जगदीश जोशी ने बताया कि सभी 22 यात्रियों की ट्रैवल हिस्ट्री खंगाली जा रही है।

Related Post

R. Rajesh Kumar

स्वास्थ्य सचिव ने दिए निर्देश– रैफरल पर CMO-CMS की काउंटर साइन अनिवार्य, SOP तैयार करने के निर्देश

Posted by - July 21, 2025 0
राज्य के सरकारी अस्पतालों में कार्यप्रणाली को और अधिक पारदर्शी, उत्तरदायी और मरीज-केंद्रित बनाने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…
CM Dhami

धामी कैबिनेट ने राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री का जताया आभार

Posted by - November 12, 2025 0
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) की अध्यक्षता में बुधवार को सचिवालय में मंत्रिमंडल की बैठक में राज्य स्थापना रजत…