Central Force in nandigram

वोटिंग के दिन नंदीग्राम में तैनात होंगी केंद्रीय बलों की 22 कंपनियां

1097 0
कोलकाता । पश्चिम बंगाल में हो रहे विधानसभा चुनाव के लिए नंदीग्राम (Nandigram) में केंद्रीय बलों की 22 कंपनियां तैनात की जाएंगी। चुनाव आयोग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। प्रदेश के नंदीग्राम (Nandigram) विधानसभा सीट पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और भाजपा के शुभेंन्दू अधिकारी चुनाव मैदान में हैं।
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दुसरे चरण के लिए नंदीग्राम (Nandigram) में केंद्रीय बलों की 22 कंपनियां तैनात की जाएंगी। चुनाव आयोग के एक अधिकारी ने कहा हम यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि नंदीग्राम में स्वतंत्र और निष्पक्ष मतदान हो।

अधिकारी, बनर्जी के पूर्व सहयोगी रह चुके हैं जो विधानसभा चुनाव के एलान से पहले भाजपा में शामिल हो गये थे। इस विधानसभा क्षेत्र में कुल 355 मतदान केंद्र हैं और उनमें से 75 प्रतिशत में वेबकास्टिंग की सुविधा होगी।

निर्वाचन आयोग के एक अधिकारी ने बताया चुनाव आयोग ने नंदीग्राम (Nandigram) में एक अप्रैल को मतदान वाले दिन 22 कर्मियों वाले त्वरित प्रतिक्रिया दल (क्यूआरटी) को तैनात करने का फैसला किया है।

उन्होंने बताया कि चुनाव आयोग ने अधिकारियों की एक टीम भी गठित की है जो मतदान के दिन नंदीग्राम (Nandigram) में कार्यवाही की निगरानी करेगी। अधिकारी ने कहा हम यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि नंदीग्राम (Nandigram) में स्वतंत्र और निष्पक्ष मतदान हो। उन्होंने कहा नंदीग्राम (Nandigram) में हम केंद्रीय बलों की 22 कंपनियों को तैनात करेंगे। उनके साथ ही क्यूआरटी के 22 कर्मी होंगे जो किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार होंगे।

केंद्रीय बलों की एक कंपनी में 100 कर्मी होते हैं.

अधिकारी ने कहा कि कोलकाता में मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की एक विशेष टीम नंदीग्राम में स्थिति की निगरानी करेगी। उन्होंने कहा वे वहां के सभी मतदान केंद्रों में वेबकास्टिंग पर नजर रखेंगे।

Related Post

CM Yogi performed special worship of Mahayogi Gorakhnath.

श्रीनाथ जी सहित मंदिर परिसर के सभी देव विग्रहों की सीएम योगी ने की पूजा

Posted by - October 2, 2025 0
गोरखपुर। गोरखनाथ मंदिर में विजयदशमी पर्व पर गोरक्षपीठाधीश्वर एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने शिवावतार महायोगी गुरु गोरखनाथ जी…
पुलिस को नहीं मिल पा रहा धनंजय का कोई सुराग

पुलिस को नहीं मिल पा रहा धनंजय का कोई सुराग

Posted by - April 5, 2021 0
पूर्व प्रमुख अजीत सिंह हत्याकांड में आरोपित पूर्व सांसद धनंजय सिंह की तलाश में लखनऊ पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है लेकिन अभी तक उसका कोई सुराग नहीं लग पाया है। छापेमारी करने जा रही पुलिस टीम बैरंग वापस लौट रही हैं। शनिवार को जौनपुर में उसके कालीकुत्ती स्थित आवास व अन्य स्थानों पर छापेमारी की गयी  थी लेकिन उसके न मिलने पर पुलिस टीम को खाली हाथ वापस लौटना पड़ा था। इसके अलावा पुलिस टीमों ने राजधानी में धनंजय के करीबी लोगों के ठिकानों पर भी छापेमारी की है लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल सका है। मालूम हो कि सूबे की राजधानी लखनऊ में गत छह जनवरी को मऊ के पूर्व ब्लाक प्रमुख अजीत सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मुठभेड़ में मारे जा चुके अजीत सिंह हत्याकांड के शूटरों में एक कन्हैया विश्वकर्मा उर्फ गिरधारी उर्फ डाक्टर के बयान के आधार पर लखनऊ पुलिस ने धनंजय सिंह को साजिशकर्ता के तौर पर आरोपित किया था। पुलिस को चकमा देकर धनंजय सिंह ने पिछले महीने पुराने केस में एमपीएमएलए कोर्ट प्रयागराज में आत्मसमर्पण कर दिया था। नैनी सेंट्रल जेल से उसे फतेहगढ़ सेंट्रल जेल स्थानांतरित कर दिया गया था। महाराष्ट्र में कोरोना से हालात बेकाबू, सरकार का नाइट कर्फ्यू, वीकेंड लॉकडाउन का ऐलान जब तक लखनऊ पुलिस उसे अजीत हत्याकाण्ड में वारन्ट लेती तब तक गत 31 मार्च को एमपीएमएलए कोर्ट से जमानत मंजूर हो जाने पर वह गुपचुप तरीके से जेल से रिहा हो गया था। इसे लेकर लखनऊ पुलिस की खूब किरकिरी हुई। इसके बाद से लखनऊ पुलिस अजीत हत्याकाण्ड में उसे आरोपी मानकर लगातार  छापेमारी कर रही है लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल पा रहा है। इसी कड़ी में धनंजय सिंह की तलाश में शनिवार को जौनपुर गयी लखनऊ पुलिस की टीम ने स्थानीय पुलिस को साथ लेकर उसके कालीकुत्ती स्थित आवास पर दबिश दी थी। वह घर पर नहीं मिला। इसके बाद पुलिस ने उसकी तलाश में जमैथा निवासी करीबी आशुतोष सिंह के दीवानी कचहरी रोड स्थित आवास पर भी छापेमारी की थी। पूर्व सांसद के गृह गांव सिकरारा थाना क्षेत्र के बनसफा गांव में भी दबिश दी गयी। मालूम हो कि शनिवार को धनजंय सिंह की पत्नी श्रीकला रेड्डी ने जिला पंचायत सदस्य पद के लिए नामांकन पत्र दाखिल किया था।