जयतु जयतु भारतम्

‘जयतु जयतु भारतम्’ गाना 211 कलाकारों ने गाया, पीएम मोदी ने लिखी ये बात

1312 0

नई दिल्ली। पूरा देश इस वक्त कोरोना के खिलाफ जंग लड़ रहा है। भारत में लॉकडाउन का चौथा फेज सोमवार से लागू हो चुका है। ऐसी कठिन परिस्थितियों के बीच लोगों का उत्साह बढ़ाने के लिए देशभर के लोकप्रिय 211 गायकों ने एक गाना तैयार किया है। इस गाने का पूरा वन नेशन वन वॉइस- ‘जयतु जयतु भारतम्’ है। देश की मशहूर गायिका लता मंगेशकर ने इस गाने का वीडियो ट्वीट किया है। तो इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लता मंगेशकर के ट्वीट को रि-ट्वीट करते हुए आत्मनिर्भर भारत की तारीफ की है।

कोरोना वायरस के चलते देश में चल रहे मुश्किल हालातों के बीच ये देश के लोगों की स्पिरिट को बनाए रखने के लिए तैयार किया गया है। लता मंगेशकर ने इस गाने को ट्वीट करते हुए लिखा- नमस्कार। हमारे ISRA के बहुत गुणी 211 कलाकारों ने एक होकर आत्मनिर्भर भारत की भावना से प्रेरित इस गीत का निर्माण किया है, जो पूरे भारत की जनता को और हमारे आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्रभाई मोदीजी को हम अर्पण करते हैं। ‘जयतु जयतु भारतम्।’

पीएम नरेंद्र मोदी ने इस ट्वीट को रि-ट्वीट किया। उन्होंने इस गाने की तारीफ करते हुए लिखा- ‘यह गीत हर किसी को उत्साहित और प्रेरित करने वाला है। इसमें आत्मनिर्भर भारत के लिए सुरों से सजा उद्घोष है।’

‘जयतु जयतु भारतम्’ जानें किसने गाया ये गाना?

‘जयतु जयतु भारतम्’ गाने को आशा भोंसले, एस पी बालासुब्रमण्यम, शंकर महादेवन, सोनू निगम और कैलाश खेर जैसे 211 मशहूर गायकों ने अपनी आवाज दी है। गाने को प्रसून जोशी ने लिखा है और इसे 12 भाषाओं में तैयार किया गया है।

Related Post

safdarjang hospital fire

दिल्ली सफदरजंग अस्पताल के आईसीयू वार्ड में भीषण आग, 50 मरीजों को दूसरे वार्ड में किया शिफ्ट

Posted by - March 31, 2021 0
नई दिल्ली। यूपी के कानपुर के कार्डियोलॉजी अस्पताल के आईसीयू वार्ड में आग लगे ज्यादा दिन नहीं हुए थे कि…
BJP

बीजेपी ने घोषित किए एमएलसी प्रत्याशियों के नाम, देखें पूरी लिस्ट

Posted by - March 19, 2022 0
लखनऊ: स्थानीय निकाय क्षेत्र के विधानपरिषद चुनाव के लिए भाजपा (BJP)ने नामों की सूची तैयार कर ली है। योगी आदित्यनाथ…
Job Fair

रोजगार मेले में 27 हजार युवाओं का पंजीकरण, बड़ी संख्या में मिली नौकरी

Posted by - April 13, 2026 0
मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर के नुमाइश ग्राउंड में सोमवार को आयोजित भव्य रोजगार मेला (Job Fair) एवं विकास कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश…