National CPWD Academy

गाजियाबाद: ट्रेनिंग ले रहे इंजीनियर सहित 21 कोरोना संक्रमित

1109 0
गाजियाबाद। गाजियाबाद के कमला नेहरू नगर स्थित सीपीडब्ल्यूडी (CPWD) एकेडमी के हॉस्टल को स्वास्थ्य विभाग ने सील कर दिया है। यहां ट्रेनिंग ले रहे इंजीनियर्स समेत 21 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।

कमला नेहरू नगर स्थित सीपीडब्ल्यूडी (CPWD) एकेडमी के हॉस्टल को स्वास्थ्य विभाग ने सील कर दिया है। बताया जा रहा है कि यहां ट्रेनिंग ले रहे कुछ इंजीनियर्स समेत 21 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। एहतियात के लिए हॉस्टल और एक अन्य हिस्से को सील किया गया है। इसके अलावा हॉस्टल और एकेडमी से जुड़े हुए 200 से ज्यादा अन्य लोगों का कोरोना टेस्ट करवाया गया है।

6 महीने बाद फिर शुरू हुई सीलिंग

लॉकडाउन के दौरान और बाद में संक्रमण पाए जाने पर कई इमारतों को सील करने की कार्रवाई की गई थी, लेकिन हाताल थोड़ा सुधरने के बाद काफी दिनों बाद सीलिंग देखने को मिली है। करीब 6 महीने बाद जिले में सीलिंग की कार्रवाई शुरू करनी पड़ी है। स्वास्थ्य विभाग को भी पता है कि कोरोना का नया वेरिएंट ज्यादा खतरनाक है, इसलिए कोई कोताही नहीं बरती जाएगी।

संबंधित इंजीनियरों के साथ प्रशिक्षण ले रहे बाकी लोगों को 10 दिन के लिए क्वारनटाइन कर दिया गया है।बताया जा रहा है कि बीते दिनों हापुड़ केंद्रीय लोक निर्माण विभाग एकेडमी में प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन हुआ था। इसमें भाग लेने के लिए कई राज्यों के इंजीनियर पहुंचे हुए थे। ऐसे में संबंधित लोगों के टेस्ट कराना भी जरूरी है।

Related Post

CM Yogi

हनुमानगढ़ी केवल एक मंदिर नहीं, सनातन धर्म की रक्षा के लिए योद्धा भाव का प्रतीक है : योगी आदित्यनाथ

Posted by - May 23, 2025 0
अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi ) ने शुक्रवार को अपने एक दिवसीय अयोध्या दौरे के दौरान हनुमानगढ़ी में श्रीहनुमत…
Potters' houses illuminated by Deepotsav

दीपोत्सव से रोशन हुए कुम्हारों के घर, अयोध्या में युवाओं को मिल रहा रोजगार

Posted by - October 16, 2025 0
अयोध्या : दीपोत्सव (Deepotsav) शुरू होने के बाद से अयोध्या के कुम्हार परिवारों के घरों में खुशहाली का उजाला फैल…
Communicable Diseases

एक अप्रैल से फिर चलेगा दस्तक अभियान, नगरीय निकायों में संचालित होंगी गतिविधियां

Posted by - March 22, 2024 0
लखनऊ। प्रदेश में संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत एक अप्रैल से 30 अप्रैल तथा दस्तक अभियान (Dastak Abhiyan) का…