1985 बैच के आईएएस अधिकारी अमित खरे पीएम मोदी के सलाहकार नियुक्त

655 0

नई दिल्ली। पूर्व केंद्रीय सचिव व 1985 बैच के आईएएस अधिकारी अमित खरे को मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सलाहकार के रूप में नियुक्त किया गया है। खरे 30 सितंबर को सचिव (उच्च शिक्षा) के पद से रिटायर हुए थे।

मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने खरे को पीएम मोदी का सलाहकार नियुक्त करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी। पीएमओ में उनकी संविदा नियुक्ति भारत सरकार के सचिव की रैंक व स्कैल पर की गई है। वह दो वर्ष तक इस पद पर रहेंगे। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के निर्देशन में नई शिक्षा नीति 2020 बनाने और सूचना व प्रसारण मंत्रालय में रहते हुए डिजिटिल मीडिया नियमों में बदलाव में भी अहम भूमिका निभाई थी।

पूर्व कैबिनेट सचिव पीके सिन्हा और पूर्व सचिव अमरजीत सिन्हा के इस साल सलाहकार के रूप में पीएमओ छोड़ने के बाद वह प्रधानमंत्री कार्यालय में शामिल हुए। खरे की क्षमता अत्यंत पारदर्शिता के साथ स्पष्ट निर्णय लेने की रही है। वह पीएम मोदी के अधीन कुछ सचिवों में से एक थे, जिन्होंने एक समय में मानव संसाधन विकास के साथ-साथ सूचना और प्रसारण मंत्रालय में उच्च शिक्षा और स्कूल विभाग का नेतृत्व किया।

बता दें कि बिहार-झारखंड कैडर के 1985-बैच के आईएएस अधिकारी खरे ने दिसंबर 2019 में शिक्षा मंत्रालय (उच्च शिक्षा विभाग) के सचिव का पदभार ग्रहण किया था। उनकी नियुक्ति के कुछ ही समय के भीतर, राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 को कैबिनेट द्वारा 29 जुलाई 2020 को अनुमोदित किया गया था।

गौरतलब है कि अमित खरे चारा घोटोला का पर्दाफाश करने वाले अधिकारी भी हैं। उन्होंने चाईबासा उपायुक्त रहते हुए चारा घोटाले में प्राथमिकी दर्ज करवाई थी, जिसके बाद मामले ने तूल पकड़ लिया था और कई नेता व अधिकारी नपे थे, जिसमें से बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद का भी नाम शामिल है।

 

Related Post

CM Yogi

योगी कैबिनेट ने 1.5 लाख कर्मचारियों की नियत यात्रा भत्ता बढ़ाने पर लगाई मुहर

Posted by - January 7, 2020 0
लखनऊ। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को कैबिनेट की बैठक हुई। इसमें प्रदेश के 1.5 लाख…
CM Nayab Singh Saini

युवा प्रतिभाओं को बढ़ावा देने के लिए CM सैनी ने हरियाणा गणित ओलंपियाड का शुभारंभ किया

Posted by - March 19, 2025 0
चंडीगढ़। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (CM Nayab Saini) ने सोमवार को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गणित ओलंपियाड में हरियाणा…

महाराष्ट्र चुनाव: पहली बार चुनाव लड़ रहे आदित्य का संजय ने खुलकर किया समर्थन

Posted by - October 16, 2019 0
मुंबई।  महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में पहली बार चुनावी मैदान में शिवसेना के युवा नेता आदित्य ठाकरे उतरे हैं जिनके समर्थन…
cm yogi

सीएम योगी ने दोहराया ‘विकसित यूपी’ का अपना संकल्प, कहा- विपक्ष करे सार्थक चर्चा, सरकार सभी प्रश्नों का देगी जवाब

Posted by - August 11, 2025 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र 2025 की शुरुआत से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने सोमवार को…