yogi-adityanath

UP में पंचायत चुनाव से ठीक पहले 18 IAS अधिकारियों के तबादले

753 0

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव से ठीक पहले बड़ा प्रशासनिक फेरबदल (18 ias officers transferred) हुआ है। इसमें 18 आईएएस अधिकारियों का तबादला (18 ias officers transferred) कर दिया गया है। वहीं चार मंडलों में कमिश्नरों को नई तैनाती मिली है।

BJP सांसद के बेटे ने खुद चलवाई थी गोलियां, पुलिस ने साले को किया गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। यह प्रशासनिक फेरबदल पंचायत चुनाव से ठीक पहले किया गया है, जिसमें करीब 18 से अधिक अधिकारियों को इधर से उधर भेजा (18 ias officers transferred) गया है। इनमें 6 जिलों में नए जिलाधिकारी और 4 मंडलों में नए कमिश्नर बनाए गए हैं। इस महत्वपूर्ण फेरबदल में राहत आयुक्त संजय गोयल को कमिश्नर प्रयागराज बनाया गया है। कोरोना के संकट काल के दौरान राहत कार्यों में बेहतरीन काम करने वाले आईएएस संजय गोयल को कमिश्नर प्रयागराज के पद पर महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है।

नियुक्ति एवं कार्मिक विभाग ने किए तबादले

नियुक्ति एवं कार्मिक विभाग से मिली जानकारी के अनुसार अब तक कमिश्नर प्रयागराज रहे आर रमेश कुमार को बरेली का नया कमिश्नर बनाया गया है। इसी प्रकार बरेली के कमिश्नर रणवीर प्रसाद को हटा दिया गया है। मुख्यमंत्री के सचिव सुरेंद्र सिंह को मेरठ का नया मंडलायुक्त बनाया गया है। मेरठ की मंडलायुक्त अनीता सी मेश्राम को हटा दिया गया है। रामपुर के जिलाधिकारी आंजनेय कुमार सिंह मुरादाबाद के कमिश्नर बनाए गए हैं। आंजनेय कुमार सिंह रामपुर में डीएम रहते हुए सपा के कद्दावर नेता व पूर्व मंत्री आजम खान व उनके परिवार पर सख्ती के साथ कार्रवाई उन पर शिकंजा कसा था, अब उन्हें मुरादाबाद की जिम्मेदारी दी गई है। रामपुर जिला मुरादाबाद मंडल के अंतर्गत ही आता है।

मंडी निदेशक जेपी सिंह कानपुर देहात के नए डीएम

राज्य मंडी निदेशक जेपी सिंह को कानपुर देहात का नया जिलाधिकारी बनाया गया है। अपर आवास आयुक्त दीपा रंजन को बदायूं का डीएम बनाया गया है। मथुरा के नगर आयुक्त रविंदर मंदर रामपुर के नए डीएम होंगे।

इन अधिकारियों को यहां मिली तैनाती

मुख्यमंत्री के विशेष सचिव व राज्य संपत्ति अधिकारी शुभ्रांत शुक्ला को चित्रकूट का नया जिलाधिकारी बनाया गया है। इसी प्रकार बस्ती डीएम आशुतोष निरंजन को देवरिया डीएम, दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम के एमडी सौम्या अग्रवाल को अब बस्ती का जिलाधिकारी बनाया गया है। अयोध्या के मुख्य विकास अधिकारी प्रथमेश कुमार को विशेष सचिव मुख्यमंत्री के पद पर नई तैनाती दी गई है। विशेष सचिव ऊर्जा वीके सिंह को राज्य संपत्ति अधिकारी के रूप में तैनात किया गया है।

Related Post

Maha Kumbh 2025

महाकुम्भ 2025: पीएम मोदी के आगमन से पूर्व पूरा होगा रोड्स के रिन्यूअल का काम

Posted by - December 1, 2024 0
प्रयागराज। 13 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयागराज आगमन से पूर्व महाकुम्भ 2025 (Maha Kumbh) की तैयारियों को पूरा…
UP International Trade Show

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में एनर्जी सेक्टर पर भी होगा विशेष तौर पर फोकस

Posted by - September 6, 2024 0
लखनऊ । उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने के लिए प्रतिबद्ध योगी सरकार सितंबर महीने में दो प्रमुख आयोजन करने…
CM Yogi

जनपदों में मास्टर ट्रेनर के माध्यम से गन्ना किसानों का कराएं प्रशिक्षणः मुख्यमंत्री

Posted by - March 19, 2025 0
लखनऊ:  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने बुधवार को चीनी उद्योग व गन्ना विकास विभाग की समीक्षा बैठक की। विभागीय…