16 सितंबर से प्रियंका गांधी का लखनऊ दौरा !

550 0

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी 16 सितंबर को अपने यूपी दौरे पर लखनऊ आ रही हैं। वहीं, पार्टी 2 अक्टूबर को लखनऊ में एक बड़ी रैली का आयोजन भी करेगी। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार राहुल गांधी के साथ प्रशांत किशोर भी कार्यक्रम में शिरकत कर सकते हैं। राज्य में एक तरफ किसान महापंचायत की शुरुआत हो चुकी है तो वहीं यूपी विधानसभा चुनाव से पहले सभी राजनीतिक दलों ने अपनी गतिविधियां तेज कर दी हैं।

जैसे-जैसे उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के दिन करीब आ रहे हैं, वैसे-वैसे और राजनीतिक दल और भी ज्यादा सक्रियता बढ़ा रहे हैं। कांग्रेस पार्टी भी इस बार उत्तर प्रदेश के चुनाव में दमखम के साथ जुटी हुई है। 2022 का यूपी विधानसभा का चुनाव कांग्रेस के लिए नाक का सवाल बना हुआ है। ऐसे में कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी यूपी के तूफानी दौरे पर निकलने को तैयार हैं।

सपा विधायक मनोज पांडे ने प्रधानमंत्री पर की अभद्र टिप्पणी, जनता को बताया महामूर्ख

पार्टी के सूत्र बताते हैं कि 16 सितंबर को लखनऊ स्थित कांग्रेस मुख्यालय पर प्रियंका गांधी का आगमन होगा। इसके बाद प्रदेश के विभिन्न मंडलों के दौरे पर प्रियंका गांधी निकलेंगी। हर मंडल में तीन से चार दिन का प्रियंका गांधी का कार्यक्रम रहेगा। यूपी चुनाव को लेकर अब वे उत्तर प्रदेश में ही डेरा डालेंगी। कांग्रेसियों को उम्मीद है कि प्रियंका के लगातार यूपी में रहने से कांग्रेस के पक्ष में हवा बहेगी। जनता का रुख कांग्रेस की तरफ होगा और विधानसभा चुनाव में अच्छे परिणाम कांग्रेस के लिए आएंग।

Related Post

बालाजी के दर्शन करने जा रहे परिवार के चार सदस्‍यों की सड़क हादसे में मौत

Posted by - February 20, 2021 0
आगरा । बदायूं के अशोक नगर मुहल्ला निवासी प्रभाकर शर्मा अपने परिवार के साथ शनिवार तड़के मारुति वैन से बालाजी…
तेज बहादुर को सुप्रीम कोर्ट से झटका

तेज बहादुर को झटका, चुनाव आयोग के फैसले पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट किया इनकार

Posted by - May 9, 2019 0
नई दिल्ली। वाराणसी से सपा-बसपा-रालोद गठबंधन के प्रत्‍याशी तेज बहादुर को सुप्रीम कोर्ट से झटका लगा है। सुप्रीम कोर्ट ने…

शरद पवार ने केंद्र पर लगाया आरोप, कहा- सीबीआई-एनसीबी और ईडी का हो रहा गलत इस्तेमाल

Posted by - October 16, 2021 0
पुणे। एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने एक बार फिर केंद्र सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने सरकार पर सीबीआई-एनसीबी और…