देश में 24 घंटों में कोरोना के 16,156 नए केस दर्ज, 733 की मौत

578 0

नई दिल्ली। देश में जानलेवा कोरोना वायरस का प्रकोप अभी भी बरकार है। देश में अभी भी बड़ी संख्या में मौतें हो रही हैं। पिछले 24 घंटों में कोरोना के 16 हजार 156 नए मामले सामने आए हैं। वहीं, कल 733 लोगों की मौत हो गई, जिसके बाद अबतक मरने वाले लोगों की संख्या 4 लाख 56 हजार 386 हो गई है।

केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के मुताबिक, देश में पिछले 24 घंटों में 17 हजार 95 लोग ठीक हुए हैं। देश में इस वक़्त सक्रिय मामलों की कुल संख्या एक लाख 60 हजार 989 है। देश में अबतक कोरोना के 3 करोड़ 42 लाख 31 हजार 809 मामले सामने आ चुके हैं, जिनमें से अबतक 3 करोड़ 36 लाख 14 हजार 434 लोग ठीक हो चुके हैं।

केंद्रीय स्वास्थय मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, देश में कल कोरोना की 49 लाख 9 हजार 254 डोज दी गईं। जिसके बाद देश में अबतक 104 करोड़ 4 लाख 99 हजार 873 लोगों को वैक्सीन लग चुकी है। ICMR ने बताया है कि, भारत में कल कोरोना वायरस के लिए 12 लाख 90 हजार 900 सैंपल टेस्ट किए गए। जिसके बाद कल तक कुल 60 करोड़ 44 लाख 98 हजार 405 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं।

केरल में 9,445 नए केस दर्ज

वहीं, केरल में पिछले 24 घंटों में 82,689 नमूनों की जांच के बाद 9,445 लोग संक्रमित पाए गए। राज्य के मुख्यमंत्री ने कहा कि, राज्य में टेस्ट पॉजिटिविटी रेट (टीपीआर) 11.42 प्रतिशत दर्ज की गई है। उन्होंने ये भी बताया कि, राज्य में कुल सक्रिय मामलों की संख्या 76,554 हो गई है, जिनमें से 9.4 प्रतिशत अस्पतालों में हैं।

पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में 93 लोगों ने संक्रमण की वजह से अपनी जान गंवा दी है, जिससे मरने वालों की संख्या 29,977 हो गई है। टीकाकरण के मोर्चे पर 18 साल से ज्यादा आयु की आबादी में से 94.5 प्रतिशत (2.52 करोड़) को वैक्सीन की पहली खुराक मिल गई है और 49.5 प्रतिशत (1.32 करोड़) को दोनों खुराक प्राप्त हो गई हैं।

Related Post

मालिक को अपने गुलामों पर भी शक है, उनके भी फोन सुने जा रहे- रवीश कुमार का PM पर निशाना

Posted by - July 19, 2021 0
भारतीय नेताओं, पत्रकारों और कारोबारियों के फोन हैकिंग का एक बड़ा मुद्दा सामने आया है, हालांकि सरकार ने इस बात…
CM Dhami flagged off the vacuum-based road sweeping machine

देहरादून को आधुनिक और स्वच्छ बनाने की पहल, सीएम ने वैक्यूम मशीन का फ्लैग ऑफ किया

Posted by - September 26, 2025 0
देहारादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय परिसर में नगर निगम, देहरादून द्वारा संचालित…
cm dhami

सीएम धामी ने सड़क व नहर कवरिंग कार्य का किया औचक निरीक्षण

Posted by - October 31, 2022 0
हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने हल्द्वानी में सर्किट हाउस पहुँचकर हल्द्वानी के जगदम्बा नगर स्थित रोड का…
Uttarakhand gets 'Leader' status in Startup India Ranking

स्टार्टअप इंडिया रैंकिंग में उत्तराखण्ड को ‘लीडर’ दर्जा

Posted by - January 17, 2026 0
देहरादून : भारत सरकार के वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के अंतर्गत उद्योग संवर्धन एवं आंतरिक व्यापार विभाग (DPIIT) द्वारा जारी States’…
CM Dhami

उत्तरांचल प्रेस क्लब की नव निर्वाचित कार्यकारिणी ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात

Posted by - December 31, 2024 0
देहारादून। उत्तरांचल प्रेस क्लब की नव निर्वाचित कार्यकारिणी के सदस्यों ने मंगलवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) से…