corona

24 घंटे में कोरोना से 161 की मौत, 25 हजार से ज्यादा लोग संक्रमित

710 0
नई दिल्ली । देश में कोरोना (Corona) के मामले बढ़ते जा रहे हैं। 24 घंटे के अंदर 161 लोगों की मौत हुई है जबकि संक्रमण के 25 हजार से ज्यादा मामले सामने आए हैं।

 भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना  (Corona)के 25,320 नए मामले सामने आए हैं, जबकि संक्रमण से 161 लोगों की मौत हो गई है।

देश में अब तक कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 1,13,59,048 हो गई है। 161 मौतों के बाद कुल मौतों का आंकड़ा 1,58,607 हो गया है।

वहीं, देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या अब 2,10,544 है और डिस्चार्ज हुए मामलों की कुल संख्या 1,09,89,897 है।

देश में कुल 2,97,38,409 लोगों को कोरोना  (Corona) वायरस की वैक्सीन लगाई गई है।

उधर, भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के मुताबिक भारत में कल तक कोरोना वायरस के लिए कुल 22,67,03,641 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं, जिनमें से 8,64,368 सैंपल कल टेस्ट किए गए।

Related Post

CM Nayab Singh Saini

राज्य बजट में शिक्षा क्षेत्र पर किया जाएगा विशेष फोकस: मुख्यमंत्री सैनी

Posted by - March 5, 2025 0
चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (CM Nayab Saini) ने प्रदेश के सरकारी विश्वविद्यालयों के कुलपतियों के साथ महत्वपूर्ण…
CM Yogi in the review meeting of Panchayati Raj Department

मुख्यमंत्री ने कहा – ग्राम पंचायतों की समृद्धि ही आत्मनिर्भर भारत की नींव

Posted by - October 14, 2025 0
लखनऊ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने ग्राम पंचायतों को आर्थिक आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्यों से नवाचारों को प्रोत्साहित…